भारत में लॉन्च हुआ एक और पावरफुल फोन Infinix GT 50 Pro, गेमर्स के लिए बेस्ट

Infinix GT 50 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो एक पावरफुल स्मार्टफोन है. इसके अंदर दमदार प्रोसेसर, इनहाउस नेटवर्क चिपसेट और गेमर्स के लिए कई खास फीचर्स दिए हैं. Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा और इसकी कीमत 69,999 रुपये है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Infinxi ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. (Photo: Infinix Infinxi ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. (Photo: Infinix

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

Infinix ने भारतीय मोबाइल बाजार में एक नया और अपना पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Infinix GT 50 Pro है. यह गेमर्स के लिए यह बेस्ट मोबाइल साबित हो सकता है. 

इसमें गेमिंग को देखते हुए कई एक्स्ट्रा फीचर्स को शामिल किया है, जिसमें फिजिकल कंट्रोल, एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट्स और मोबाइल गेमिंग को बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर को ऑप्टीमाइज किया गया है. 

Advertisement

Infinix GT 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 84000 अल्टीमेट 4nm चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसमें मैक्सिमम 3.25GHz की स्पीड मिलती है. साथ ही कंपनी ने कनेक्टिविटी का ध्यान रखते हुए इसमें इन हाउस N1 नेटवर्क चिपसेट को दिया है. 

Infinix GT 50 Pro में ओपन कट प्रेशर सेंस GT ट्रिगर सिस्टम दिया है. इसमें डुअल प्रेशर मैकेनिकल शोल्डर्स बटन्स का इस्तेमाल किया है. यह आपको मोबाइल पर कंसोल ग्रेड के कंट्रोल्स दे सकता है.

ये ट्रिगर फीचर डुअल स्टेज प्रेशल सेंसिंग के साथ आता हैं, जिसकी मदद से लाइट, हैवी और स्लाइडिंग इनपुट्स मिलता है. इन ट्रिगर बटन्स को कस्टमाइज भी किया जा सकता है. 

स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है. हैंडसेट में 6437mm2 का कूलिंग पैड है, जो स्मार्टफोन के टेम्प्रेचर करने का काम करता है. यह मोबाइल के कंपोनेंट्स को ठंडा करने का काम करता है. 

Advertisement

Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इनफिनिक्स के स्मार्टफोन में 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन

Infinix GT 50 Pro का चिपसेट और रैम 

Infinix GT 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट 4nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Mali-G720 MC6 GPU का इस्तेमाल किया है. इसमें  12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. 

Infinix GT 50 Pro का कैमरा सेटअप 

Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP मिलता है, जो f/1.59 अपर्चर के साथ आता है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइज एंगल लेंस दिया है, जो  f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Infinix GT 50 Pro की बैटरी 

Infinix GT 50 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसमें 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है. इसमें 10W का रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है. 

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
Infinix GT 50 Pro  की कीमत 

Advertisement

Infinix GT 50 Pro की कीमत 69,999 रुपये रखी है, जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मिलती है. इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट ब्लैक अबिस और रेड ब्लेज में पेश किया है. 30 अक्तूबर को इसकी सेल शुरू की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »