How to change address in Aadhaar: अब घर बैठे बदलें आधार का एड्रेस, जानें पूरा प्रोसेस

अब आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. नए आधार ऐप की मदद से आप घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ₹75 में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं.

Advertisement
नए Aadhaar App में घर बैठे आसानी से एड्रेस अपडेट करें. जानें पूरा प्रोसेस! (Photo:AI) नए Aadhaar App में घर बैठे आसानी से एड्रेस अपडेट करें. जानें पूरा प्रोसेस! (Photo:AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

अक्सर लोगों को पढ़ाई या काम के लिए शहर बदलना पड़ता है. ऐसे में उन्हें अपने आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करवाने की जरूरत होती है. पहले इसके लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था, जहां लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता था. इससे लोगों का समय भी बर्बाद होता था और काफी परेशानी भी होती थी.

इसी समस्या को ठीक करने लिए भारत सरकार की एजेंसी UIDAI ने पुराने mAadhaar ऐप को 30 जून 2026 से बंद कर दिया और उसकी जगह नया आधार ऐप  लॉन्च किया. यह ऐप पहले ही Google Play Store और App Store पर उपलब्ध करा दिया गया था. नए ऐप में कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आधार से जुड़े कई काम अब घर बैठे किए जा सकते हैं.

Advertisement

नए आधार ऐप में आपकी जानकारी पहले से ज्यादा सेफ है. इसमें फेस ऑथेंटिकेशन  जैसी फीचर्स दी गई है, जिससे वेरिफिकेशन का प्रोसेस तेज और आसान हो गया है. इसी फीचर की मदद से अब आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करना भी काफी आसान हो गया है. अगर आप भी अपना एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

जानिए कैसे करें नए आधार ऐप से एड्रेस अपडेट

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया आधार ऐप  डाउनलोड करके उसका सेटअप पूरा करें. सेटअप पूरा होने के बाद ऐप खोलें. आपको सबसे पहले अपना मास्क्ड आधार कार्ड दिखाई देगा. इसके नीचे दिए गए Services ऑप्शन पर टैप करें.

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आधार से जुड़ी सभी ऑनलाइन सर्विस दिखाई दंगे. यहां Address Update ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपको अपना पुराना एड्रेस दिखाई देगा और उसके नीचे एड्रेस अपडेट करने के दो ऑप्शन मिलेंगे.

Advertisement

पहले ऑप्शन में आप अपने एड्रेस प्रूफ की फोटो अपलोड करके नया एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. वहीं दूसरे ऑप्शन में आप अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड की मदद से भी एड्रेस बदल सकते हैं. अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक ऑप्शन को चुनें.

अब जरूरी डॉक्यूमेंट या परिवार के सदस्य का आधार कार्ड अपलोड करें. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन  पूरा करें. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ₹75 की फीस का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. पेमेंट होने के बाद आपको Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने एड्रेस अपडेट का स्टेटस कभी भी ट्रैक कर सकते हैं.

UIDAI के मुताबिक, एड्रेस अपडेट होने में करीब 15 दिन तक का समय लग सकता है. अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट सही हैं, तो बिना आधार केंद्र जाए घर बैठे ही आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा.

अगर आप भी हाल ही में किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो नए आधार ऐप  की मदद से कुछ ही मिनटों में एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको आधार केंद्र के चक्कर लगाने और लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »