GTA 6 प्री बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में हुई 25 हजार करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

GTA 6 का क्रेज गेमिंग कम्यूनिटी में लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. नवंबर में ये गेम रिलीज होने वाला है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने प्री बुकिं स्टार्ट कर दी है. बताया जा रहा है कि एक दिन में ही कंपनी को हजारों करोड़ की कमाई सिर्फ प्री बुकिंग से हो गई है.

Advertisement
GTA 6 के लिए प्री ऑर्डर शुरू GTA 6 के लिए प्री ऑर्डर शुरू

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

GTA 6: एक ऐसा गेम जिसका इंतजार दुनिया के गेमर्स कई सालों से कर रहे हैं. हर बार इस गेम का लॉन्च टल जाता है और फैंस निराश हो जाते हैं. लेकिन फाइनली अब इस गेम के लिए प्री बुकिंग स्टार्ट हो गई है. दावा किया जा रहा है कि इस गेम ने प्री बुकिंग में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.  

रिपोर्ट के मुताबिक GTA 6 का प्री-ऑर्डर शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर 3.9 करोड़ कॉपी बेच दीं गईं. रिपोर्ट के मुताबिक इससे लगभग 3 अरब डॉलर यानी लगभग 25,700 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा सिर्फ 8 घंटे में हासिल किया जा चुका था. 

Advertisement

दिलचस्प ये है कि इस गेम को बनाने में दुबई के बुर्ज खलीफा से ज्यादा पैसा और समय लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.4-1.5 अरब डॉलर्स लगे थे, जबकि GTA 6 को बनाने से लेकर तमाम मार्केटिंग कॉस्ट 1.5 से 2 अरब डॉलर्स लगे हैं.  

Xbox के मुताबिक GTA 6 को रिकॉर्डतोड़ बुकिंग मिली है. बता दें कि इस गेम की प्री बुकिंग 25 जून से शुरू हुई थी. ये गेम दुनिया भर में कई सालों से काफी पॉपुलर है.

ये गेम अपनी बेहतरीन ग्राफिक्स क्वॉलिटी और शानदार गेम प्ले के लिए भी जाना जाता है. GTA सीरीज के गेम्स की खासियत ये रही है कि ये गेमर्स को रियल लाइफ की तरह ही एक्सपीरिएंस देता है. जैसे असल जिंदगी में लोगों के पास फ्री विल होता है ठीक वैसा ही इन गेम्स में होता है. यानी आपका कैरेक्टर इस गेम की दुनिया में जो मर्जी चाहे कर सकता है. इसके मिशन्स भी होते हैं, लेकिन कई बार लोग इसे मजे के लिए खेलना पसंद करते हैं और मोस्टली साइड क्वेस्ट ही पूरा करते हैं. 

Advertisement

GTA वाइस सिटी एक समय में काफी पॉपुलर हुआ था और कई लोग अब भी इस गेम को अपने फेवरेट्स में से एक मानते हैं. 

How to pre-order GTA 6

सबसे पहले बात प्री-ऑर्डर की करें तो सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर 3.9 करोड़ प्री-ऑर्डर और 3 अरब डॉलर की कमाई का दावा किया जा रहा है. लेकिन GTA 6 बनाने वाली कंपनी रॉक्सटार गेम्स या उसकी पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने अब तक ऐसा कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है.

भले ही अब तक प्री बुकिंग से की गई कमाई का आंकड़ा ना आया हो, लेकिन ये क्लियर है कि GTA 6 इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला गेम बन चुका है. गेम का पहला ट्रेलर ही रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर रिकॉर्ड बना चुका था और करोड़ों लोगों ने इसे देखा था.

अब जब प्री-ऑर्डर शुरू हुए हैं, तो गेमिंग इंडस्ट्री को उम्मीद है कि यह इतिहास के सबसे ज्यादा बिकने वाले गेम्स में शामिल हो सकता है.

प्री बुकिंग के लिए रॉकस्टार गेम्स की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको अलग अलग एडिशन GTA 6 की प्री बुकिंग का ऑप्शन दिखेगा. 

गौरतलब है कि GTA 6 पर पिछले 10 साल से ज्यादा समय से काम चल रहा है. गेम में पहले से कहीं बड़ा ओपन वर्ल्ड, बेहतर ग्राफिक्स, नए AI सिस्टम, ज्यादा रियलिस्टिक कैरेक्टर और एडवांस्ड फिजिक्स इंजन देखने को मिलेगा. गेम की कहानी वाइस सिटी में आधारित होगी और इसमें पहली बार जेसन और लूसिया नाम के दो मुख्य कैरेक्टर्स होंगे.

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि GTA 6 सिर्फ एक गेम नहीं बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा कारोबार बन सकता है. कई एनालिस्ट्स का अनुमान है कि लॉन्च के पहले साल में ही यह अरबों डॉलर की कमाई कर सकता है और वीडियो गेम इंडस्ट्री के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »