भारतीय यूजर्स के लिए Google का बड़ा ऐलान, अब Google Pay ऐप पर ही मिलेगा लोन

Google Pay Loan: गूगल फॉर इंडिया में कंपनी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इसमें से एक गूगल पे के जरिए लोन की सुविधा है. इसके लिए कंपनी ने कई बैंक्स के साथ पार्टनरशिप की है. इसकी मदद से मर्चेंट्स छोटे-छोटे लोन गूगल पे से ही ले सकते हैं. कंपनी ने इसके तहत सैशे लोन को पेश किया है, जो 111 रुपये की मंथली EMI पर मिल जाएगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Google for India में कंपनी ने किए कई बड़े ऐलान (फोटो-Unsplash) Google for India में कंपनी ने किए कई बड़े ऐलान (फोटो-Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

गूगल ने गुरुवार को भारत में हुए अपने इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की है. कंपनी ने Pixel फोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग से लेकर छोटे लोन तक की घोषणा की है. कंपनी ने इन छोटे लोन्स को सैशे लोन नाम दिया है. यूजर्स इस लोन का फायदा Google Pay के जरिए ले सकते हैं. 

Google India ने इस सर्विस को लॉन्च करते हुए कहा कि भारत में छोटे कारोबारियों को अक्सर ऐसे लोन्स की जरूरत होती है. इसलिए टेक्नोलॉजी कंपनी इन सैशे लोन को लॉन्च कर रही है. इसके तहत कंपनी 15 हजार रुपये तक लोन देगी, जिसे महज 111 रुपये तक की मंथली EMI पर भरा जा सकेगा. 

Advertisement

फर्जी लोन ऐप्स से मिलेगी मुक्ति?

गूगल का ये फैसला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. दरअसल, मार्केट में तमाम फर्जी लोन ऐप्स फैले हुए हैं, जो लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ये ऐप्स तमाम गैर-कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को फर्जी लोन देते हैं और वसूली के लिए उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है. 

गूगल की इस सर्विस से लोगों को एक ऑथेंटिक सोर्स के जरिए पैसे मिलेंगे. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात ये है कि गूगल सीधे तौर पर ये लोन नहीं दे रहा है. बल्कि कंपनी एक मीडियम का काम करेगी. 

बैंक्स के साथ की पार्टनरशिप

इसके लिए कंपनी ने DMI फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है. इसके साथ ही Google Pay ने एक क्रेडिट लाइन भी इनेबल की है, जो मर्चेंट्स की मदद करेगी. इसके लिए कंपनी ने ePayLater के साथ पार्टनरशिप की है. मर्चेंट्स सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूटर पर इसका इस्तेमाल करके अपना स्टॉक और सप्लाई खरीद सकते हैं. 

Advertisement

गूगल इंडिया ने UPI पर क्रेडिट लाइन फीचर को ICICI Bank के साथ मिलकर लॉन्च किया है. कंपनी ने Axis Bank के साथ भी पार्टनरशिप की है. बता दें कि यूजर्स इन सभी सर्विसेस का इस्तेमाल Google Pay के जरिए कर सकेंगे. 

Google for India में कंपनी ने ऐलान किया है कि भारत में Pixel की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू होगी. इसके तहत कंपनी सबसे पहले Pixel 8 को भारत में असेंबल करेगा. अगले साल मार्केट में हमें भारत में असेंबल हुआ Pixel 8 देखने को मिल सकता है. हालांकि, इससे फोन की कीमत कम होगी या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement