आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कि डिमांड तेजी से बढ़ रही है, साथ ही AI को बेहतर बनाने वाले टैलेंट को कंपनियां मोटी सैलरी का ऑफर दे रही हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा समेत कई कंपनियां हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपये का पैकेज ऑफर किया है. लेकिन चैटजीपीटी मेकर OpenAI की नौकरी छोड़कर एक रिसर्चर भारत में वापस आ चुके हैं और अब उसका सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.
X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर ओपनएआई के पूर्व कर्मचारी श्यामल हितेश अनादकट ने पोस्ट करके बताया है कि ओपनएआई में चार साल की नौकरी करने के बाद अब वे भारत आ चुके हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि उनको पूरा यकीन है कि सुपरइंटेलिजेंस विज्ञान को आगे बढ़ाएगा और सभी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा. साथ ही उन्होने बताया है कि वह भारतीय इको सिस्टम के साथ जुड़े हैं.
X पोस्ट में आगे लिखा है कि बीते कुछ सप्ताह के दौरान उन्होंने भारत और एशिया प्रशांत के रिसर्चर, इंजीनियर और कई एक्सपर्ट के साथ बातचीत की है. साथ ही उन्होंने बताया है कि बहुत से लोग हैं, जो भविष्य का निर्माण यहीं से करना चाहते हैं.
मोटा पैकेज दे रही हैं कंपनियां
कुछ समय पहले ओपनएआई ने हाल ही में गूगल के एक AI रिसर्चर को अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद गूगल ने उनको वापस लाने के लिए दो साल पहले करीब 2 अरब डॉलर खर्च किए थे.
यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र में AI से हर महीने 1 करोड़ की कमाई, नौकरी की जरूरत नहीं
AI एक्सपर्ट को कर रही हैं शामिल
हाल ही में चैट जीपीटी मेकर ने ऐलान किया था कि AI एक्सपर्ट डीन बॉल ने ट्रंप सरकार की शुरुआती AI पॉलिसी में अहम भूमिका बनाई थी. अब वे AI पॉलिसी में कंपनी का नेतृत्व काम करेंगे.
जॉन जम्पर की भी मोटा ऑफर
Anthropic ने Google DeepMind के नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन जम्पर को अपने साथ शामिल कर लिया है. जम्पर भी ऐलान कर चुके हैं कि वह DeepMind छोड़कर Anthropic में शामिल हो रहे हैं. जम्पर ने हाल ही में DeepMind के अल्फाफोल्ड प्रोजेक्ट की कमान संभाली, जिसने साइंस के सभी 20 करोड़ की संरचना अनुमान लगाया था.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क