कूलर छूते ही 21 साल के लड़के की हुई मौत, भूलकर भी ना करें ये गलती

इस्कॉन मंदिर में 21 साल के एक युवक की कूलर से करंट लगने के बाद मौत हो गई. आइए जानते हैं यह हादसा कैसे हुआ और कूलर इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
कूलर को सावधानी से चलाएं कूलर को सावधानी से चलाएं

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

हाल ही में 21 साल के अभिज्ञान गुप्ता की मौत इस्कॉन मंदिर, वृन्दावन में इलेक्ट्रिक शॉक लगने से हो गई थी. मंदिर के बाहर लगे कूलर और मिस्ट फैन में करंट आने से यह हादसा हुआ.

अभिज्ञान छतरपुर, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और अपने पिता अनिल कुमार गुप्ता के साथ मंदिर में प्रार्थना करने आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मंदिर के एंट्री गेट पर हुई.

Advertisement

वहां भक्तों को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर और मिस्ट फैन लगाए गए थे. बताया जा रहा है कि इन अप्लाइन्सेस की सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण करंट लीक हुआ, जिससे अभिज्ञान की मौत हो गई.

जानिए कैसे कूलर से खुद को और परिवार वालों को सेफ रख सकते हैं

गर्मी के मौसम में कूलर सबसे बड़ा सहारा बनता है. इसकी मदद से तेज गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.

सबसे जरूरी बात यह है कि कूलर की बॉडी प्लास्टिक की होनी चाहिए. कूलर के अंदर पानी, वायर, मोटर और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स होते हैं. अगर किसी तरह की खराबी हो जाए तो मेटल बॉडी वाले कूलर में करंट आ सकता है. ऐसे में उसे छूने पर तेज बिजली का झटका लग सकता है.

Advertisement

कूलर बन सकता है जानलेवा

कूलर में पानी भरते समय या पानी चेक करते समय पैरों में हमेशा चप्पल पहनें. कूलर एक हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और इसकी मोटर में तेज करंट का बहाव होता है. इसलिए रबर की चप्पल पहनना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के इलेक्ट्रिक शॉक से बचा जा सके.

ज्यादातर घरों में अर्थिंग की समस्या होती है. इसकी वजह से करंट लीक हो सकता है. ऐसे में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के मेटल पार्ट को छूने पर बिजली का झटका लग सकता है. कूलर में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि इसमें पानी का इस्तेमाल होता है.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को कूलर से लगने वाले इलेक्ट्रिक शॉक से बचा सकते हैं और कूलर का सेफ तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

कूलर सर्विसिंग टिप्स 

कूलर को समय समय पर टेक्निशियन से ही सर्विस कराएं. मोटर खराब हो जाए तो खुद ठीक करने की कोशिश ना करें. अगर कूलर को खुद से ही सर्विस करना चाहते हैं तो पहले पानी पूरा सूखने दें और मेक श्योर करें कहीं से इलेक्ट्रिक सप्लाई चालू ना हो.

कई बार वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन पाइप या हनीकॉम्ब में इश्यू होती है. ऐसे में लोग कूलर ऑन हालात में ही तुरंत ठीक करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान की गई छोटी सी गलती जानलेवा हो जाती है, क्योंकि नॉर्मल कूलर में मोटर पानी के अंदर होता है. कई बार वायर कट होने की वजह से पानी में करंट आता है और छूने से करंट लग सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »