अब ड्रोन नहीं, उड़ेगी तलवार! चीन के इस इनोवेशन ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

ड्रोन टेक्नोलॉजी इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रही है. ड्रोन की वजह से एरियल व्हीकल में भी इनोवेशन हो रहे हैं. चीनी शख्स ने तलवार जैसा एरियल व्हीकल बनाया है. वायरल वीडियो देखने में AI लग सकता है, लेकिन ये असल वीडियो है जहां क्रिएटर तलवार पर खड़े हो कर उड़ते हुए दिख रहा है.

Advertisement
चीनी क्रिएटर ने बना दी उड़ने वाली तलवार चीनी क्रिएटर ने बना दी उड़ने वाली तलवार

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

अगर आपने कभी चीनी मार्शल आर्ट्स या फैंटेसी फिल्में देखी हैं, तो उनमें आपने हीरो को हवा में उड़ती तलवार पर सफर करते जरूर देखा होगा. अब तक यह सिर्फ फिल्मों और कहानियों का हिस्सा माना जाता था, लेकिन चीन के एक युवा क्रिएटर ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है. उसने ऐसी Flying Sword बनाई है जिस पर इंसान खड़ा होकर हवा में उड़ सकता है. इस अनोखे इनोवेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है. 

Advertisement

इस फ्लाइंग स्वॉर्ड को बनाने वाले युवक का नाम फैन शिशान (Fan Shisan) है. वह चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर में रहते हैं और एक टेक स्टूडियो चलाते हैं. बचपन से ही उन्हें चीनी मार्शल आर्ट्स और Xianxia फैंटेसी कहानियों का शौक था. इन कहानियों में योद्धा जादुई तलवार पर बैठकर आसमान में उड़ते हैं. फैन का कहना है कि उनका सपना था कि एक दिन इस कल्पना को असली दुनिया में लाया जाए और अब उन्होंने उसे सच कर दिखाया है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका चीन के गैजेट्स से इतना डर क्यों रहा है? रोबोट, ड्रोन, राउटर, ऐप से लेकर वैक्यूम क्लीनर तक बैन की पूरी कहानी

शुुुरुआत में कुछ साल पहले जब वो इस कॉन्सेप्ट की बात करते थे तो लोगों को मजाक लगता था. कोई यकीन नहीं करता था कि ऐसा मुमकिन है. क्योंकि इस तरह का टेक है ही नहीं. शुरुआत उन्होंने ड्रोन बनाने से की थी, लेकिन तलवार जैसा ड्रोन बना कर उस पर बैठ कर उड़ना पॉसिबल नहीं था. हालांकि उन्होंने ये कर दिखाया और दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं. 

Advertisement

पहली नजर में यह किसी लंबी तलवार जैसी दिखती है, लेकिन असल में यह एक खास तरह का उड़ने वाला कैरियर  है. इसके अंदर कई हाई-पावर मोटर, प्रोपेलर और बैलेंस सिस्टम लगाए गए हैं. इंसान इसके ऊपर खड़ा होकर उड़ सकता है. वीडियो में फैन काले कपड़ों में तलवार पर खड़े होकर जमीन से ऊपर उड़ते दिखाई देते हैं. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन असल जिंदगी में आ गया हो.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी ट्रंप सरकार ने बैन किए चीनी रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स, देश की सुरक्षा पर खतरा का दिया हवाला

इस प्रोजेक्ट को बनाना आसान नहीं था. आम ड्रोन का डिजाइन चारों तरफ बराबर होता है, जिससे उसे संतुलन बनाए रखने में आसानी होती है. लेकिन तलवार का आकार लंबा और एक तरफ झुका हुआ होता है. ऐसे डिजाइन में उड़ान को स्थिर रखना सबसे बड़ी चुनौती थी. फैन और उनकी टीम ने कई महीनों तक डिजाइन, टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर पर काम किया. उन्होंने विमान तकनीक से जुड़े एक्सपर्ट्स की भी मदद ली ताकि यह Flying Sword सुरक्षित तरीके से उड़ सके. 

फैन सिर्फ इस एक फ्लाइंग स्वॉर्ड तक नहीं रुके. उन्होंने ऐसी कई छोटी-छोटी उड़ने वाली तलवारें भी बनाई हैं जिन्हें हाथ के इशारों और जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है. वीडियो में वह बिना रिमोट छुए अपने हाथ हिलाते हैं और कई तलवारें एक साथ हवा में उड़ने लगती हैं. यह नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगता है. सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग इसे AI वीडियो समझ बैठे. बाद में साफ हुआ कि यह असली तकनीक पर बेस्ड प्रोजेक्ट है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: OnePlus मुश्किल में! नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से समेटा बिजनेस, भारतीय मार्केट से भी होगा एग्जिट?

फैन का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ वायरल वीडियो बनाना नहीं है. वह चाहते हैं कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए चीन की पुरानी कहानियों और मार्शल आर्ट्स की दुनिया को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए. इसी वजह से उनकी टीम में इंजीनियर, डिजाइनर और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलकर काम करते हैं. कई प्रोजेक्ट में उन्होंने यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ भी काम किया है ताकि उनकी तकनीक और बेहतर हो सके. 

हालांकि यह फ्लाइंग स्वॉर्ड अभी आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध नहीं है. यह एक प्रोटोटाइप है और अभी टेस्टिंग के दौर में है. फैन का कहना है कि फ्यूचर में अगर सब कुछ सही रहा तो इसका बेहतर और सुरक्षित मॉडल तैयार किया जा सकता है, जिसे बड़े स्तर पर बनाया जा सके. 

दुनिया भर में इस फ्लाइंग स्वॉर्ड को सिर्फ एक मजेदार वीडियो नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे इस बात का उदाहरण भी बताया जा रहा है कि आज ड्रोन, AI और नई इंजीनियरिंग तकनीक मिलकर उन कल्पनाओं को भी सच करने लगी हैं जिन्हें कभी सिर्फ फिल्मों में देखा जाता था. हो सकता है आने वाले सालों में ऐसे कई नए उड़ने वाले वाहन देखने को मिलें, जिनकी इमैजिनेशन आज तक सिर्फ कहानियों में की जाती रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »