ड्रोन शो दुनिया के अलग-अलग देशों में पॉपुलर हो रहे हैं, जिसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी एक ऐसा ही ड्रोन शो अचानक एक हादसे में बदल गया. दर्जनों की संख्या में ड्रोन अचानक फेल होकर नीचे गिरने लगे, जिसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम को रोक दिया.
ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि जब ड्रोन शो हो रहा था और अधिकतर लोग उसका वीडियो बना रहे थे. तभी यह शो एक हादसे में बदल गया और बहुत से ड्रोन बेकाबू होकर जमीन पर गिरने लगे.
सिडनी फेस्टिवल में ड्रोन शो का आयोजन करने वाली कंपनी ने बताया है कि सोमवार रात ड्रोन शो के दौरान का लगभग 90 बेकाबू होकर जमीन पर जा गिरे, हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
घटना के बाद ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (ATSB) ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की. हालांकि ब्रिटेन की कंपनी स्काईमैजिक ने इस हादसे के लिए रेडियो इंटरफेरेंस को जिम्मेदार ठहराया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ड्रोन शो में कई बार हुए हादसे?
ड्रोन शो की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही ड्रोन शो के दौरान होने वाली हादसे भी बढ़ रहे हैं.
अधिकतर ड्रोन पानी में जा गिरे
सिडनी के हार्बर के ऊपर उड़ रहे 1,000 चमकते ड्रोन में से 83 ड्रोन पास स्थित पानी में जा गिरे. अब इन ड्रोन को पानी में से निकालने की कोशिश हो रही है ताकि उनकी लिथियम-आयन बैटरियों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके.
छह ड्रोन बोर्डवॉक और एक पुल पर भी गिरा. कंपनी के अधिकारी ने बताया है कि कोई भी ड्रोन सेफ्टी जोन को पार करके नहीं गिरा है. इसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क