Apple WWDC 2026 : ऐपल इवेंट खत्म, iPhone-MacBook यूजर्स को कंपनी का तोहफा

Apple ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Apple WWDC 2026 के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं. इस दौरान कंपनी ने iOS के नए वर्जन को लॉन्च किया है, जिसका नाम iOS 27 है. इसके अलावा कंपनी macOS 27, Watch OS 27 को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने न्यू Siri को पेश किया है. कंपनी ने कई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड फीचर्स को भी अनवील किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
ऐपल सीईओ टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की. (Photo: Apple) ऐपल सीईओ टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की. (Photo: Apple)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

Apple WWDC 2026 की शुरुआत कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने की. भारतीय समयनुसार ये इवेंट सोमवार रात 10:30 बजे हुआ. टिम कुक ने बताया है कि वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को लेकर इनोवेशन पर ध्यान देते हैं. इवेंट की शुरुआत में ही उन्होंने बताया कि वह न्यू iOS वर्जन, ऐपल इंटेलीजेंस फीचर और न्यू सिरी को लॉन्च करने जा रहे हैं. 

Advertisement

मैक ओएस अब Golden Gate ओएस होगा. कंपनी ने बताया है कि उनके प्रोडक्ट्स दुनिया भर के लाखों लोगों के डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. इस साल कंपनी का फोकस नई फीचर पेश करने के साथ-साथ यूजर्स एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाना है. 

कंपनी ने ऐप्स को पहले से ज्यादा तेज, स्मूद और इफेक्टिव बनाने के लिए काम किया है. साथ कई डिजाइनिंग को लेकर बदलाव किया है. इन बदलाव को यूजर्स और डेवलपर्स से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है. 

साथ ही लिक्विड ग्लास स्लाइडर को पेश किया. macOS में अब विंडो जैसा टाइटल बार दिया है, जिसकी मदद से  सभी ऐप्स में पहले से ज्यादा कंसिस्टेंसी नजर आएगी. 

iOS 27 को लॉन्च किया 

ऐपल WWDC 2026 के दौरान कंपनी ने न्यू iOS 27 को लॉन्च किया. iOS 27 के तहत यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस और फीचर्स देने की कोशिश की है. कंपनी ने आखिरकार लिक्विड ग्लास को बेहतर बनाने की कोशिश की है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि आपके iPhone, iPad ऐप्स अब 30 परसेंट ज्यादा फास्ट ओपन होंगे. 

Advertisement

iOS 27 इन iPhone को सपोर्ट करेगा 

iOS 27 अब iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च होने वाले डिवाइस को सपोर्ट करेगा. 

AirDrop को बनाया फास्ट 

कंपनी ने AirDrop को भी फास्ट बनाया है. कंपनी के मुताबिक, AirDrop की स्पीड को 80 प्रतिशत तक फास्ट किया गया है, जिसकी मदद से फोटो, वीडियो और अन्य फाइल पहले की तुलना में कम समय में शेयर की जा सकेगी. 

Apple ने ये भी कहा है कि iPad और एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी अब 5 गुना तक तेज हो चुकी है. यह अपग्रेड उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो बड़े वीडियो, फोटो लाइब्रेरी या प्रोफेशनल प्रोजेक्ट फाइल्स को रेगुलर ट्रांसफर करते हैं. 

कंपनी ने एनिमेशन को भी बेहतर बनाया है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस अधिक बेहतर हो सके. कंपनी के मुताबिक, अब iPhone पर Home Screen के अलग-अलग पेजों के बीच स्विच करना पहले से ज्यादा स्मूद होगा. 

साथ ही Mac यूजर्स के लिए, अलग-अलग Spaces यानी वर्चुअल डेस्कटॉप्स के बीच मूव करना भी आसान होगा. इन बदलावों की मदद से यूजर्स को कुल एक्सपीरिंस बेहतर होगा. 

Apple लेकर आया Child Accounts

Apple ने चाइल्ड अकाउंट फीचर को लॉन्च किया है, जिसको खासतौर से बच्चों के लिये तैयार किया गया है. यह फीचर बच्चों की उम्र के मुताबिक पूरे सिस्टम में कुछ सुरक्षा पैरामीटर्स सेट करता है, जिसको सेफगार्ड भी कह सकते हैं. इस फीचर की मदद से एडल्ट वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा सकता है, केवल उम्र के अनुरूप कंटेंट तक पहुंच दी जाती है. 

Advertisement

चाइल्ड अकाउंट की मदद से माता-पिता को एक पावरफुल पेरेंट कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे वे अपने बच्चों की डिजिटल एक्टिविटी पर बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग कर सकते हैं. Apple ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्यक्तिगत डिवाइस तक पहुंच सीमित होनी चाहिए. 

Apple ने न्यू Siri लॉन्च किया 

Apple ने वर्चुअल असिस्टेंट Siri का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसको पहले की तुलना में काफी एडवांस्ड बनाया है. कंपनी का कहना है कि इसे अधिक कन्वर्सेशनल बनाया है, जिसकी मदद से यूजर्स इसके साथ पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर और नेचुरल तरीके से बातचीत कर सकेंगे.  नए सिरी की बड़ी खूबी यह है कि अब यूजर्स इसके साथ लगातार सवाल-जवाब कर सकेंगे. Apple ने एक नया Siri ऐप भी दिया है. 

टिम कुक का बतौर सीईओ आखिर WWDC होगा

टिम कुक का सीईओ रहते हुए यह आखिरी इवेंट रहेगा क्योंकि आने वाले सितंबर में वह अपने पद को छोड़ देंगे, जिसके बाद सीईओ की कमान जॉन टर्नस संभालेंगे. टर्नस साल 2001 में ऐपल से जुड़े थे. बीते करीब दो दशक से वे आईफोन, आईपैड, एयरपॉड्स और मैक लाइनअप के डेवलपमेंट में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »