3 लाख वाला iPhone खरीदना आसान नहीं, फर्स्ट सेल से पहले कंपनी ने लागू की पाबंदी, ये है नियम

Apple iPhone Duo की 23 अक्तूबर से सेल है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि वॉक-इन कस्टमर के लिए यह डिवाइस सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे. प्री ऑर्डर करने वाले कस्टमर ही इनको खरीद सकेगे. आइए जानते हैं कि कंपनी ने नियम को क्यों बदला है.

Advertisement
वॉक-इन सेल्स के तहत लिमिटेड संख्या में iPhone Duo के डिवाइस उपलब्ध होंगे. (Photo: Apple) वॉक-इन सेल्स के तहत लिमिटेड संख्या में iPhone Duo के डिवाइस उपलब्ध होंगे. (Photo: Apple)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

Apple के पहले iPhone Duo की पहली सेल 23 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. अगर आपका प्लान है कि आप ऐपल स्टोर पर जाकर इस स्मार्टफोन को आसानी से खरीद सकेंगे. तो आपको अपने प्लान को एक बार दोबारा से सोचने की जरूरत है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Apple ने एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर से वॉक इन कस्टमर के लिए  iPhone Duo के लिमिटेड डिवाइस ही उपलब्ध होंगे. कंपनी को प्री ऑर्डर के दौरान हाई डिमांड देखने को मिली है, जिसके कुछ ही देर बाद वे आउट स्टॉक हो गए. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. 

Advertisement

जीएसएमअरेना की रिपोर्ट् के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप समेत कुछ ही देशों में सीमित संख्या में वॉक इन स्टॉक उपलब्ध होगा. इटली के कुछ स्टोर्स पर बिक्री होगी और मकाऊ में वॉक इन सेल सिर्फ लॉन्च के दिन होगी और वहां स्टॉक लिमिटेड है. 

भारत समेत बाकी देशों में नियम 

भारत, चीन, हांगकांग, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और UAE में पहले सेल के दिन वॉक इन के जरिए iPhone Duo खरीदना संभव नहीं हो पाएगा. 

यह भी पढ़ें: Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, टचस्क्रीन MacBook से लेकर नए iPad तक आएंगे ये प्रोडक्ट

कस्टमर को ऐपल के ऑनलाइन स्टोर की मदद से पिकअप के लिए स्लॉट बुक करना होगा. यह प्रोसेस बहुत आसान नहीं है, अभी से ही लोगों को कहा है कि 24 अक्तूबर को स्टॉक दोबारा चेक करें. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि 23 अक्टूबर को भी रिजर्वेशन किया जा सकेगा या नहीं.

Advertisement

वॉक इन सेल पर पाबंदी लगाने का मकसद  

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple कुछ देशों में वॉक इन सेल पर पाबंदी लगाने के पीछे मुख्य रूप से भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लगाया जाता है. साथ ही स्कैल्पर्स को भी कंट्रोल करने के लिए किया जाता है, जो पहली सेल में खरीदकार उसको आगे महंगे दाम में सेल करते है. 

iPhone Duo मैक्सिमम दो खरीद सकेंगे

कंपनी ने कहा है कि iPhone Duo को खरीदने की लिमिट है. एक शख्स मैक्सिमम दो डिवाइस को ही खरीद सकेगा. जिन लोगों का प्री ऑर्डर हो चुका है, उनके लिए अच्छी खबर है. 

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo का अगर टूट गया डिस्प्ले, इतने लाख आएगा खर्चा

iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स 

iPhone Duo एक स्क्रीन मुड़ने वाला स्मार्टफोन है. इसके अंदर दो डिस्प्ले हैं, जिसमें इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है और कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है. दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. 

iPhone Duo में पावरपुल चिपसेट का इ्स्तेमाल किया है, जिसका नाम A20 Pro है. इसमें 2TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. 

iPhone Duo का कैमरा 

iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. कवर स्क्रीन पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा है. इनर स्क्रीन पर 4 मेगापिक्सल का लेंस है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »