ऐपल इस साल न्यू iPhone मॉडल लॉन्च करेगा, जिसमें 5 हैंडसेट को पेश किया जाएगा. इसमें पहला आईफोन अल्ट्रा फोल्ड भी दस्तक देगा. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिलती है. साथ ही कंपनी का टारगेट करीब 10 मिलियन (1 करोड़) फोल्डेबल यूनिट्स बेचने का है.
निक्केई एशिया के मुताबिक, कंपनी ने अपने पहले फोल्ड के प्रोडक्शन के लिए करीब 1 करोड़ यूनिट्स का टारगेट रखा है. मोबाइल इंडस्ट्री को इस दौरान का मेमोरी और चिपसेट कंपोनेंट की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी साल में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने की जगह दो इवेंट आयोजन का प्लान बना रही है. पहला साल इवेंट की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा और दूसरा साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा.
मार्केट शेयर बढ़ाने की नई स्ट्रैटजी
साल में दो इवेंट की मदद से मोबाइल मार्केट में अपना शेयर बढ़ाना चाहती है. हालांकि सप्लाई चेन प्रभावित होने की वजह से भी कंपनी ने साल में दो इवेंट करने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन
आईफोन अल्ट्रा फोल्ड भी देगा दस्तक
ऐपल इस साल आईफोन अल्ट्रा फोल्ड लॉन्च कर सकती है, जिसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है. फोल्ड सेगमेंट में ऐपल अभी काफी पीछे है, जबकि सैमसंग, गूगल, ओप्पो और ऑनर जैसे ब्रांड काफी आगे निकल चुके हैं और अपने-अपने फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च भी कर चुके हैं.
iPhone 18 Pro भी होगा लॉन्च
ऐपल इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगा. इस इवेंट में कंपनी आईफोन अल्ट्रा फोल्ड को हैंडसेट को लॉन्च किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?
पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि इस साल कंपनी अपने हैंडसेट की कीमत में इजाफा कर सकती है. कंपनी ने हाल ही में आईपैड और मैकबुक की कीमत में इजाफा किया जा चुका है. हालांकि कंपनी ने आईफोन की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क