वायरल फोटो में जेडी वेंस एक लैपटॉप का यूज कर रहे हैं, जो अमेरिका ब्रांड ऐपल का लैपटॉप मैकबुक नहीं है. फोटो में दिखाया गया लैपटॉप HP ब्रांड का है. इस लैपटॉप के अंदर एक कार्ड इन्सर्ट है, जो ATM कार्ड के जैसा है.
ये फोटो कतर के प्रधानमंत्री अल थानी ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. फोटो में उन्होंने बताया है कि स्विट्जरलैंड के शहर ल्यूरेन से जहां जेडी वेंस और जरेड कुशीर के साथ मिलकर काम किया.
दोबारा जेडी वेंस के लैपटॉप पर लौटते हैं और बताते हैं कि यह लैपटॉप काफी यूनिक और सीक्रेट फीचर्स से लैस नजर आता है. फोटो जूम करने के बाद पता चलता है कि इसमें एक एक्सेस कार्ड लगा है, जिसके ऊपर एक महिला की फोटो है. इस कार्ड का साइज एक ATM कार्ड की तरह है.
लैपटॉप में एक्सेस कार्ड लगा नजर आया
जेडी वेंस के बायें हाथ के पास लैपटॉप में एटीएम जैसा कार्ड लगा हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में समझ आता है कि यह एक प्राइवेट एक्सेस वाला लैपटॉप है, जिसे हर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता है. संभवतः इसको कुछ स्पेशल टास्क के लिए ही तैयार किया गया होगा.
कतर के प्रधानमंत्री का पोस्ट
HP Inc का न्यू लोगो
लैपटॉप पर बड़ा ही यूनिक टाइप का लोगो है, जो HP Inc का है. कंपनी का यह न्यू टाइप का लोगो है. मौजूदा समय में एचपी दो तरह के लोगो का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें hp लिखा लोगो जो 2012 से अब तक इस्तेमाल हो रहा है, वहीं ये न्यू टाइप का लोगो चार खड़ी लाइनों वाला है, जिसको 2016 से अभी तक इस्तेमाल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: ऐपल का AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनेगा? कंपनी का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
ईरान ने वॉकआउट किया
दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में बातचीत का पहला राउंड मुश्किलों भरा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों के बाद ईरान ने बातचीत से वॉकआउट कर दिया. साथ ही ईरानी डेलीगेशन ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने से भी मना कर दिया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क