ऐपल का AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनेगा? कंपनी का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

AI गर्लफ्रेंड और AI बॉयफ्रेंड की चर्चा के बीच ऐपल ने बताया है कि उसका वॉयस असिस्टेंट सिरी को रोमांटिक पार्टनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसको खासतौर से यूजर्स की मदद करने के लिए तैयार किया गया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Siri को सिर्फ मदद के लिए तैयार किया गया है. (Photo: AI Generated) Siri को सिर्फ मदद के लिए तैयार किया गया है. (Photo: AI Generated)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ऐपल ने साफ कर दिया है कि उनका न्यू Siri रोमांटिक पार्टनर नहीं बनेगा. कंपनी ने बताया है कि उनका अपग्रेडेड सिरी AI साथी या रोमांटिक पार्टनर के रूप में तैयार नहीं किया जा रहा है. 

हाल ही में कंपनी के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 के बाद कंपनी ने ये खास जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके AI का मकसद प्राइवेसी और बच्चों की सेफ्टी भी है. 

Advertisement

ऐपल के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी ने बताया है कि  कंपनी की Siri को लेकर एक खास सोच है, जिसमें वह यूजर्स की मदद करने और जानकारी को उपलब्ध कराने में सहायता करेगा. बेहतर तरीके से इंटरैक्ट करने पर इसको फोकस किया गया है. 

क्रेग फेडेरिघी से एक सवाल किया गया

क्रेग फेडेरिघी से एक सवाल किया गया था कि क्या यूजर्स सिरी को AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, तो क्रेग फेडेरिघी ने इस विचार को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐपल का यह नजरिया उन AI चैटबॉट्स से अलग है, जो यूजर्स एंगेजमेंट पर सबसे ज्यादा फोक्स है.

यह भी पढ़ें: ऐपल के Siri में हुआ बड़ा बदलाव, बोलने से ही हो जाएगा सारा काम 

न्यू सिरी मदद करने तक सीमित है 

Advertisement

फेडेरिघी ने आगे बताया है कि बहुत से AI चैटबॉट्स यूजर्स को पर्नसल इंन्फोर्मेशन शेयर करने और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. ऐपल ने न्यू सिरी को ऐसे डिजाइन किया गया है, जो व्यावहारिक मदद करने तक सीमित हो. 

रोमांटिक बातचीत के लिए सिरी तैयार नहीं

उन्होंने बताया है कि अगर कोई यूजर सिरी को रोमांटिक पार्टनर की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो सिरी इसके लिए तैयार नहीं है. सिरी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. 

ऐपल के मार्केट चीफ ग्रेग जोसविएक ने कहा है कि कंपनी AI का इस्तेमाल सिर्फ AI के लिए नहीं बल्कि अपने उत्पादों और फीचर्स को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है. 

प्राइवेसी पर खास फोकस

क्रेग फेडेरिघी ने यह भी बताया है कि ऐपल AI के साथ प्राइवेसी पर भी फोकस कर रहा है, जो उसका स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा है. यूजर्स को यह समझना चाहिए कि उनके डिवाइस में मौजूद जानकारी और Apple की पहुंच वाली जानकारी में क्या अंतर है. 

उन्होंने ने बताया है कि यूजर्स का डेटा पर बेहतर कंट्रोल देने के लिए ऑन डिवाइस ऑपरेशन दिया गया है. ऐसे में डेटा उसी के अंदर रहता है. साथ ही AI के इस युग में बच्चों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »