अच्छी और सुंदर स्किन सभी की चाहतः आजकल लोग सुंदर और ग्लॉइंग स्किन करने के लिए कई प्रकार के घरेलू नुस्खे और क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेलिब्रिटी अपनी स्किन के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं. (Photo: AI Generated)
LED लाइट थेरेपी : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म समेत मार्केट में LED लाइट थेरेपी मास्क नाम के कई ऑप्शन मौजूद हैं. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर भी ऐसे ही कई लाइथ थेरेपी फेस मास्क मौजूद हैं. (Photo: Amazon)
दावा- मास्क से स्किन को होता है बहुत फायदाः ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट प्रोडक्ट के साथ जानकारी दी है कि यह LED थेरेपी फेस मास्क स्किन के लिए बड़े ही काम का है. यह झुर्रियां दूर करता है और स्किन को बेहतर बनाता है. (Photo: Amazon)
ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है फेस पर होने वाले दाने और मुंहासों को भी ये दूर करने के काम आता है. लाइट फेस मास्क को लेकर दावा किया है कि ये पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट भी रिमूव कर सकता है.(Photo: Amazon)
लाइट फेस मास्क की कीमत : मार्केट में लाइट मास्क के कई ऑप्शन हैं. हर एक ब्रांड के अलग-अलग दावे भी हैं. मार्केट में 17 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में LED लाइट फेस मास्क आता है, जिसको लेकर दावा किया है कि वह लाइटवेट है और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: Amazon)
खरीदने से पहले डॉक्टर से लें सलाहः किसी भी लाइट थेरेपी फेस मास्क को खरीदने से पहले उसके बारे में किसी स्किन वाले डॉक्टर से सलाह-मशवरा कर सकते हैं. साथ ही पता कर सकते हैं कि आपकी स्किन को उसकी वजह से एलर्जी आदि नहीं होगी. (Photo: Amazon)
लाइट फेस मास्क यूज करना आसानः ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है इन LED लाइट थेरेपी वाले मास्क को इस्तेमाल करना आसान होता है. ये एक एडेप्टर से कनेक्ट होकर काम करता है. (Photo: Amazon)