आने वाले दिनो में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. ऐसे में बहुत से लोग को गर्म पानी की जरूरत होती है. गर्म पानी की मदद से वे नहाते, बर्तन धोते और घर की क्लीनिंग आदि में यूज होता है. (Photo: AI Generated)
पानी गर्म करने का हर कोई सस्ता और आसान तरीका चाहता है. बहुत से लोग इलेक्ट्रिक गीजर और गैस गीजर के बीच में कंफ्यूज रहते हैं. (Photo: Pexels)
अक्सर लोग डर और भारी बिजली के बिल की वजह से गैस और इलेक्ट्रिक गीजर खरीदने से परहेज करते हैं. ऐसे में आप सोलर वॉटर हीटर खरीद सकते हैं.(Photo: Unsplash)
सोलर वॉटर हीटर धूप की मदद से पानी को गर्म करता है. इसके बाद गर्म पानी को अपने टैंक में स्टोर करके रखता है. टैंक में पानी कई घंटे तक गर्म रहता है. (Photo: Unsplash)
मार्केट में सोलर वॉटर हीटर के कई ऑप्शन हैं, जिनको आप इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 200 लीटर कैपिसिटी वाला सोलर वॉटर हीटर 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है. (Photo: Amazon)
इसको घर के छत पर इंस्टॉल किया जाता है. इसकी इंस्टॉलेशन सिंपल है, जिसे बहुत से घरों में इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: AI Generated)
सोलर वॉटर हीटर के अंदर कांच के पाइप लगाए जाते हैं. ये पाइप पानी गर्म करने में मदद करते हैं. इसलिए जरूरी है कि इन ग्लास पर धूल मिट्टी जमा ना होने दें. (Photo: AI Generated)