20-30 हजार का बजट है? Amazon Sale में ये 10 फोन मचा रहे हैं तहलका, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अगर आपका बजट 20 से 30 हजार रुपये तक है और आपको एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना है तो ये लिस्ट जरूर चेक करें. Amazon की सबसे बड़ी सेल में ये फोन डिस्काउंट पर मिल रहे हैं, हालांकि हर फोन पर फ्लैट डिस्काउंट नहीं है. कुछ स्मार्टफोन्स पर कार्ड ऑफर्स और कैशबैक भी शामिल हैं.

Advertisement
सेल में 20-30 हजार रुपये के फोन सेल में 20-30 हजार रुपये के फोन

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

Amazon Great Indian Festival 2026 सेल शुरू हो चुकी है और अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस बार 20 हजार से 30 हजार रुपये का बजट काफी दिलचस्प है. मार्केट में इस सेग्मेंंट में अब ज्यादा कुछ नहीं मिल रहा है. वजह AI है. लेकिन सेल में आप सस्ते में इन्हें खरीद सकते हैं. 

Advertisement

इस रेंज में आपको सिर्फ 5G फोन ही नहीं, बल्कि AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, बड़ी बैटरी, OIS कैमरा और दमदार प्रोसेसर वाले कई फोन मिल रहे हैं. Amazon ने भी इस साल स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹13 हजार सस्ती हुई Apple Watch, छूट न जाए मौका!

लेकिन दिक्कत यह है कि सेल के दौरान सैकड़ों फोन एक साथ दिखाई देते हैं और हर फोन पर बड़ा डिस्काउंट लिखा होता है. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वास्तव में कौन सा फोन खरीदना फायदे का सौदा है और किस पर सिर्फ डिस्काउंट देखकर पैसा नहीं खर्च करना चाहिए.

हमने 20 हजार से 30 हजार रुपये के बजट में मिलने वाले कुछ ऐसे फोन चुने हैं जिनमें कीमत के साथ फीचर्स का भी अच्छा बैलेंस दिखाई देता है.

Advertisement

30 हजार के अंदर सबसे अलग दिख रहा iQOO Z11 5G

अगर आपका बजट करीब 30 हजार रुपये है और आपको परफॉर्मेंस के साथ डिस्प्ले और बैटरी भी चाहिए, तो iQOO Z11 5G इस सेल का एक दिलचस्प विकल्प है. Amazon पर इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. कुछ ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है.

फोन में 1.5K 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7050mAh की बैटरी मिलती है. कैमरे की बात करें तो 50MP Sony सेंसर के साथ OIS भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹11 हजार सस्ता हुआ MacBook, कीमत धड़ाम!

यानी अगर आपकी प्रायॉरिटी गेमिंग, स्मूथ डिस्प्ले और बैटरी है, तो 30 हजार रुपये के आसपास यह फोन काफी मजबूत पैकेज बन जाता है.

OnePlus Nord CE6 Lite भी है बड़ी बैटरी वाला विकल्प

अगर आप 30 हजार रुपये खर्च नहीं करना चाहते और करीब 27 हजार रुपये तक में फोन लेना चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE6 Lite पर नजर जा सकती है.

Amazon Great Indian Festival में इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 27,499 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. इसमें 7000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिप दी गई है और इसका 50MP मेन कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 8 हजार वाला गीजर 2 हजार की रेंज में, Flipkart सेल में लूट डील

इस फोन की खासियत यह है कि यह उन लोगों के लिए ज्यादा समझदारी वाला विकल्प बन सकता है जिन्हें OnePlus का ब्रांड, बड़ी बैटरी और तेज डिस्प्ले चाहिए, लेकिन 30 हजार रुपये तक नहीं जाना है.

Redmi Note 15 5G कैमरा पसंद करने वालों के लिए

इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की Amazon पर फेस्टिव कीमत करीब 27,249 रुपये बताई गई है. फोन में 108MP मेन कैमरा के साथ OIS दिया गया है और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है. 

Redmi 17 5G: 24 हजार के आसपास बड़ी बैटरी

करीब 24 हजार रुपये के बजट में Redmi 17 5G भी एक दिलचस्प विकल्प है. Amazon पर इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल करीब 23,999 रुपये में उपलब्ध बताया गया है. इस फोन में 7900mAh की बड़ी बैटरी और 50MP OIS कैमरा दिया गया है.

iQOO Z11X 5G: 25 हजार के अंदर परफॉर्मेंस पर फोकस

अगर आपका ध्यान कैमरे से ज्यादा स्पीड और गेमिंग पर है, तो iQOO Z11X 5G भी देख सकते हैं. Amazon की फेस्टिव डील लिस्ट में इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में दिखाई दे रहा है. इसमें Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शॉर्ट वीडियोज के ट्रेंड के चक्कर में Meta ने फेसबुक की पहचान ही बदल दी, नए बदलाव जान कर होंगे हैरान

Samsung Galaxy A56 5G भी हुआ सस्ता

अगर आप OnePlus, iQOO या Redmi के बजाय Samsung का फोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy A56 5G भी इस सेल में चर्चा में है.

Amazon की आधिकारिक सेल जानकारी के मुताबिक Galaxy A56 5G की कीमत 31,999 रुपये तक आ गई है. यह 30 हजार के बजट से थोड़ा ऊपर है, लेकिन बैंक डिस्काउंट या दूसरे ऑफर मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत इस रेंज के करीब आ सकती है.

फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है. Samsung के 4nm प्रोसेसर और Knox सिक्योरिटी भी इसे अलग तरह का विकल्प बनाते हैं.

अगर आपको Samsung का सॉफ्टवेयर, कैमरा सिस्टम और लंबे समय तक इस्तेमाल वाला अनुभव पसंद है, तो कुछ हजार रुपये ज्यादा खर्च करके A56 5G लेना भी विचार करने लायक हो सकता है.

OnePlus Nord CE6: बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं तो

अगर 30 हजार रुपये की सीमा थोड़ी बढ़ सकती है, तो OnePlus Nord CE6 भी देखने लायक है. वेबसाइट पर इसका 8GB+128GB मॉडल 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. फोन में 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro से लेकर ₹9 के सामान तक, Swiggy इंस्टामार्ट पर शुरू हुई बड़ी सेल, मिल रहा 90% तक डिस्काउंट

20 हजार रुपये के आसपास भी कई फोन हैं

अगर आपका बजट 30 हजार नहीं बल्कि 20 हजार रुपये के आसपास है, तो भी इस सेल में विकल्पों की कमी नहीं है. Amazon की मौजूदा डील लिस्ट में iQOO Z11 Lite 5G करीब 15,499 रुपये में दिख रहा है. इसमें 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है. वहीं Redmi 15C 5G Prime की कीमत 15,999 रुपये और Lava Bold N4 Pro 5G की कीमत 13,999 रुपये बताई गई है.

सिर्फ डिस्काउंट देखकर फोन मत खरीदिए

Amazon की Great Indian Festival सेल में एक बात समझना जरूरी है. हर जगह दिख रही डिस्काउंट कीमत का मतलब यह नहीं है कि आपको उतनी ही रकम बच रही है.

कुछ फोन की कीमत में बैंक ऑफर या कूपन पहले से शामिल हैं. Amazon खुद SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पात्र लेनदेन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट की बात कर रहा है. इसके अलावा Prime सदस्यों के लिए अतिरिक्त बचत, Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी हैं. इसलिए किसी फोन को खरीदने से पहले उसके बेस प्राइस, बैंक डिस्काउंट, कूपन और एक्सचेंज ऑफर को अलग-अलग देखना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »