सोशल मीडिया पर WhatsApp डाउन होने के बाद लोगों ने की शिकायत

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक पर ज्यादातर यूजर्स ने व्हाट्सऐप न चलने की शिकायत दर्ज की है. इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके व्हाट्सऐप कनेक्शन में दिक्कत है तो कुछ ऐसे भी हैं जो मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बार फिर से कई यूजर्स के लिए डाउन रहा. इस महीने में यह दूसरा मौका है जब WhatsApp में दिक्कत आई है. दुनिया के कई इलाकों में यूजर्स ने चैट भेजने और रिसीव करने में परेशानी होने की शिकायत की है.

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप को दुनिया भर के लगभग 1 अरब लोग यूज करते हैं. इनमें से कितने इस समस्या प्रभावित हुए हैं फिलहाल यह साफ नहीं है.

Advertisement

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक पर ज्यादातर यूजर्स ने व्हाट्सऐप न चलने की शिकायत दर्ज की है. इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके व्हाट्सऐप कनेक्शन में दिक्कत है तो कुछ ऐसे भी हैं जो मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक इस समस्या की शुरुआत भारतीय समयानुसार बुधवार की देर रात से शुरू हुई है.

 

 

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी लोग करते देखे गए. डाउन डिटेक्टर पर व्हाट्सऐप में समस्या की शिकायत करने वाले यूजर्स में से ज्यादातर अमेरिका, ब्राजील, मलेशिया और साउथ अमेरिका के हैं. हालांकि इनमें गिने चुने ही भारतीय यूजर्स की शिकायतें हैं इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में ऐसी समस्या नहीं आई है. क्योंकि कई बार नेटवर्क में दिक्कत की वजह से भी व्हाट्सऐप नहीं चलता और लोग इसे व्हाट्सऐप सर्वर की समस्या मान लेते हैं.

Advertisement

खबर लिखे जाने तक व्हाट्सऐप की तरफ से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »