चोला बदलेगा Twitter, अब देगा बड़े इवेंट और खबरों की जानकारी

Twitter की ओर से ये जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी सेवाओं में बदलाव करने जा रही है. अब कंपनी वर्ल्ड कप, भूकंप, रॉयल वेडिंग, और इलेक्शन जैसे बड़े इवेंट्स को ज्यादा स्पेस देगी ताकि लोगों को दिलचस्प ट्वीट्स आसानी से मिल सके.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

Twitter की ओर से ये जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी सेवाओं में बदलाव करने जा रही है. अब कंपनी वर्ल्ड कप, भूकंप, रॉयल वेडिंग, और इलेक्शन जैसे बड़े इवेंट्स को ज्यादा स्पेस देगी ताकि लोगों को दिलचस्प ट्वीट्स आसानी से मिल सकें.

ट्विटर ने लाइव इवेंट्स और इंस्टैंट न्यूज पर जोर देकर यूजर्स और विज्ञापनदाताओं के साथ खड़े होने की कोशिश की है. वहीं दूसरी तरफ ने फ्रेंड्स और फैमिली के पोस्ट्स के मुकाबले न्यूज को कम प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है.

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी ट्विटर ने बताया कि, वो अपने ऐप में ऐसे बड़े इवेंट्स की नोटिफिकेशन यूजर्स को भेजेगा, जिसमें उनकी रूचि हो. साथ ही कंपनी ट्विटर के सर्च पेज के एक डेडीकेटेड सेक्शन में ऐसे इवेंट्स को प्रमोट भी करेगी.

ट्विटर के प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट कीथ कोलमैन ने संवाददाताओं से कहा, 'हम चाहते हैं ट्विटर आपके कंधे पर बैठी छोटी चिड़िया हो जो, जब आपको जानना जरूरी हो तब ये बताए कि आपको क्या जानना जरूरी है.'

साथ ही कीथ ने जानकारी दी कि ये प्रमोडेट इवेंट्स के टाइमटाइन पर टॉप में दिखाई देंगे. ये वही जगह है जो स्मार्टफोन पर ट्विटर खोलने पर सबसे पहले नजर आती है.

ट्विटर ने ऐसा ही फीचर 'मोमेंट्स' नाम से 2015 में भी लॉन्च किया था और इन हालिया बदलाओं को उस फीचर के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »