यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
इंस्टैंट मैसेजिंग वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आने वाला है जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाल वॉट्सऐप अपडेट के साथ वैकेशन मोड दिया जाएगा. इसके तहत यूजर्स कन्वर्सेशन को लंबे समय तक के लिए म्यूट कर सकते हैं.
साउथ कोरियन टेक्नॉलॉजी कंपनी सैमसंग ने प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन W2019 लॉन्च कर दिया है. इस हाई एंड क्लैमशेल स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स – गोल्ड एक्सट्रीम एडिशन और प्लैटिनम गोल्डेन कॉलेक्टर एडिशन में लॉन्च किया गया है.
रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपने Thunderbird 500X ABS मॉडल को लॉन्च कर दिया है. ABS से लैस इस नई बाइक की कीमत 2.60 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) रखी गई है.
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक में आए दिन बग (खामियां) निकलती हैं. फेसबुक बग ढूंढने में भारतीय काफी आगे हैं. फेसबुक बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत इन्हें इनाम देता है.
Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी Verna के 1.4-लीटर डीजल वेरिएंट को पेश किया है. Hyundai Verna 1.4-लीटर डीजल दो वेरिएंट: E और EX में उपलब्ध रहेगी. साथ ही कंपनी ने 1.6 लीटर रेंज में भी दो नए वेरिएंट को पेश किया है.
साकेत सिंह बघेल