स्काइप के नए अपडेट के बाद हाइड होगा यूजर्स का आईपी अड्रेस

स्काइप यूज करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है. स्काइप अपने नए अपडेट में यूजर्स का आईपी एड्रेस खुद हाइड करेगा. यानी अब दूसरे यूजर्स स्काइप आईडी से किसी के कंप्यूटर का आईपी नहीं जान सकेंगे.

Advertisement
स्काइप पर खुद हाइड होगी यूजर की आईपी स्काइप पर खुद हाइड होगी यूजर की आईपी

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

माइक्रोसॉफ्ट का वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर स्काइप ने एक नया अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के बाद स्काइप यूजक की आईपी दूसरा स्काइप यूजर नहीं पता लगा सकता है. हालांकि कंपनी ने हाल में ही एक अपडेट जारी किया था जिसमें आईपी हाइड करने का फीचर दिया गया था. कंपनी ने अब इसे सभी यूजर के लिए डिफॉल्ट करने फैसला किया है.

Advertisement

पोस्ट में कहा है कि यूजर्स की आईपी एड्रेस दूसरे स्काइप यूजर्स नहीं जान सकेंगे. यह कदम स्काइप यूजर्स को उन लोगों से बचाएगा जो स्काइप आईडी के जरिए दूसरे यूजर की आईपी अड्रेस पता लगा लेते थे.

यह काफी महत्वपूर्ण अपडेट है क्योंकि इससे वीडियो चैटिंग करने वाले और गेमर्स काफी परेशान थे. आईपी पता लगाकर कई खतरनाक यूजर्स अपने प्रतिद्विंदि गेमर के कंप्यूटर में थे जिससे दूसरे यूजर का कंप्यूटर ऑफलाइन हो जाता था और वो गेम हार जाते थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement