यहां जानें आज दिनभर टेक की दुनिया में क्या-क्या हुआ

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

Jio ने पिछले हफ्ते अपने बहुप्रतिक्षित जियोफोन को लॉन्च कर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन इस फीचर फोन के हार्डवेयर के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अब खबर मिली है कि जियोफोन सिंगल सिम सपोर्ट वाला होगा. आपको बता दें इस फोन का बीटा ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. वहीं ग्राहकों को ये 1 सितंबर से उपलब्ध होगा.

Advertisement

चीनी कंपनी जियोनी ने भारत में दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन A1 Plus लॉन्च किया है. इसकी कीमत 26,999 रुपये है और यह रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा.

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Nubia अपने स्मार्टफोन रेंज पर अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर समर रश सेल के तहत डिस्काउंट दे रही है. ये सेल मंगलवार से शुरू हुआ है जो 27 जुलाई गुरुवार तक जारी रहेगा.

माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी Yu टेलीवेंचर्स ने Yu Yunique 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. यह Yu Yunique का नया वैरिएंट कहा जा सकता है. इससे पहले ऐसा माने जाने लगा कि माइक्रोमैक्स ने Yu सीरीज के स्मार्टफोन बनाने बंद कर दिए हैं. लेकिन इस स्मार्टफोन लॉन्च से अब साफ है कि कंपनी आगे भी इस सीरीज के डिवाइस लॉन्च कर सकती है.

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के सरफेस PC लाइन और विंडोज फोन के राजस्व में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन रेडमंड आधारित यह टेक्नोलॉजी कंपनी 'सरफेस फोन' नामक नए डिवाइस पर ध्यान केंद्रित कर रही है और कंपनी ने इसके पेंटेट को सार्वजनिक किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »