इंस्टाग्राम पर नया फीचर, ऐसे छुपाकर रख सकेंगे फोटो

पिछले महीने फोटोज हाइड करने के लिए इंस्टाग्राम एक आर्काइव फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब ये फीचर सभी अकाउंट वाले के लिए रोलआउट कर दिया गया है.

Advertisement
इंस्टाग्राम में आया ये खास फीचर इंस्टाग्राम में आया ये खास फीचर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

पिछले महीने फोटोज हाइड करने के लिए इंस्टाग्राम एक आर्काइव फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब ये फीचर सभी अकाउंट वाले के लिए रोलआउट कर दिया गया है और ये सभी के लिए बिना ऐप अपडेट के ही उपलब्ध करा दिया जाएगा.

अब आर्काइव फीचर की मदद से आपको उन करने की जरुरत नहीं होगी जिसे आप दूसरों को दिखाना नहीं चाहते. आपको केवल फोटो के टॉप राइट कॉर्नर पर मौजूद आर्काइव बटन को क्लिक करना है. इसके बाद ये फोटो आपके टामलाइन से हटा दिया जाएगा लेकिन एक प्राइवेट फोल्डर में सुरक्षित रहेगा.

Advertisement

आर्काइव किए गए फोटो को आप जब चाहें अनआर्काइव कर वापस पा सकते हैं फिर ये आपके पर ठीक उसी जगह पर वापस लौट जाएगा जहां हुआ करता था. जैसे ही ये फीचर आपको उपलब्ध होगा, आप अपने प्रोफाइल के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद छोटे से रिवाइंड आइकन से आर्काइव फोल्डर को एक्सेस कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »