Google ने अपने नए प्लान के जरिए फैमिली मार्केट में अपनी पकड़ बनाना चाहता है. हाल ही में गूगल ने एक नए 'फैमिली लिंक ऐप' को लॉन्च किया है, जिसके जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों का Google अकाउंट बना सकते हैं.
इस अकाउंट का पूरा कंट्रोल पैरेंट्स के हाथों में होगा. इससे पैरेंट्स ये जान पाएंगे कि उनके बच्चे किस ऐप को उपयोग कर रहें हैं, कितनी देर स्क्रीन को देख रहे हैं साथ ही स्क्रीन के लिए निर्धारित भी सेट कर सकते हैं. इसके अलावा पैरेंट्स इसे दूर से लॉक भी कर सकते हैं.
इस अकाउंट को बनाने के लिए पैरेंट्स को अपने बच्चों को एक डिवाइस दिलाना होगा जो एंड्रायड नूगट पर चलता हो, उसके बाद उसमें फैमिली लिंक ऐप डाउनलोड करने के बाद बच्चों के लिए गूगल अकाउंट बनाया जा सकता है. फैमिली लिंक अभी अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के तहत उपलब्ध है. आपको एक रिक्वेस्ट इनवाइट करना होगा इसके अलावा आपके बच्चे की भी होनी चाहिए.
ऐसा महसूस हो रहा है कि गूगल इस ऐप के जरिए Amazon के Kindle के मार्केट को कैप्चर करना चाहता है.
साकेत सिंह बघेल