गूगल बनी दुनिया की नंबर-1 कंपनी, जीमेल यूजर्स ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा

गूगल के लिए साल की शुरुआत कुछ अच्छी खबरों के साथ हुई. एक तो गूगल वैल्यू के मामले में दुनिया की नंबर-1 कंपनी बन गई है, और दूसरी जीमेल के यूजर्स अब 1 अरब से ज्यादा हो गए हैं.

Advertisement
गूगल बनी नंबर-1 कंपनी गूगल बनी नंबर-1 कंपनी

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

गूगल की पैरेंट कंपनी एल्फाबेट वैल्यू के मामले में एप्पल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की नंबर 1 पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी बन गई है. इसके अलावा सोमवार को कंपनी की तरफ से एक अहम ऐलान हुआ जिसमें बताया गया कि दुनिया भर में जीमेल के 1 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं.

इसके साथ ही दुनिया के की पैरेंट कंपनी एल्फाबेट का मार्केट कैपिटलाइजेशन 565 अरब डॉलर हो गया है, जबकि एप्पल फिलहाल 539 अरब डॉलर पर है.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि 2015 के आखिरी तीन महीनों में इस कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा ब्रिटेन के बाजार में हुआ. यहां से इतने कम समय में ही इसे 1.5 अरब डॉलर का फायदा हुआ है.


गूगल अपनी ईमेल सर्विस में लगातार बदलाव करता आया है. इसकी फिल्ट्रिंग पहले से बेहतर हुई है और अलग टैब्स की वजह से फालतू मेल अब यूजर्स को परेशान नहीं करते.

पिछले साल कंपनी ने का भी ऐलान किया था जिससे यूजर्स ईमेल का ऑटोमैटिकली जेनरेट किए गए मैसेज से रिप्लाई कर सकता है. गूगल ने इसके लिए एक खास प्रोग्राम बनाया है जो इनबॉक्स में आने वाले ईमेल को पहचान कर उसकी भाषा समझता है. गूगल के मुताबिक आप इस फीचर का जितना ज्यादा यूज करेंगे, यह उतना ही सटीक जवाब देगा.

'ट्रेडिशनल जीमेल को रिप्लेस कर सकता है Inbox'
सबसे दिलचस्प यह है कि गूगल आने वाले दिनों में जीमेल को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है. पिछले साल के आखिर में फोर्ब्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने पुराने जीमेल को इनबॉक्स से रिप्लेस करना चाहता है. इसके लिए गूगल पिछले 14 महीने से नए इनबॉक्स की टेस्टिंग कर रहा था.

Advertisement

नए इनबॉक्स में कई नए फीचर्स हैं जिनमें स्मार्ट रिकॉग्निशन ऑफ फोटोज और डॉक्यूमेंट जैसे फीचर शामिल हैं. फिलहाल इन इनबॉक्स का इस्तेमाल यूजर की मर्जी पर है. अगर वह चाहे तो इसी फॉर्मेट में काम कर सकता है या फिर इसे डिसेबल कर सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement