ये है Fastrack का नया स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर 'Reflex'

fastrack ने एक नए एक्टिविटी ट्रैकर Reflex को लॉन्च किया है, जानिए फास्टट्रैक के दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह ये भी कूल है या नहीं.

Advertisement
Reflex Reflex

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

Titan की कंपनी Fastrack कूल यूथ बेस्ड प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है. इस बार कंपनी ने स्मार्ट वियरेबल सेंगमेंट में दस्तक दी है और अपने नए एक्टिविटी ट्रैकर Reflex को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1995 रुपये रखी है.


Fastrack Reflex एक एक्टिविटी ट्रैकर है जो अपकी एक्टिविटी और सोने के समय को ट्रैक करता है. साथ ही कैलोरी बर्न का भी हिसाब रखता है. इसके अलावा ये नोटीफिकेशन और अलार्म का रिमाइंडर भी देता है. ये एक यूथ बेस्ड प्रोडक्ट है इसलिए इसे दिखने में भी स्मार्ट बनाया गया है. इसे अलग-अलग आकर्षक रंगों में तैयार किया गया है. कुल-मिलाकर ये आपके फिटनेस अच्छी तरह से ख्याल रखने के लिए बनाया गया है.

Advertisement


कंपनी के दावे के मुताबिक इसे 14 दिन तक बिना चार्ज किए चलाया जा सकता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए अलग से किसी चार्जर की जरुरत नहीं है, ये खुद एक USB डिवाइस की तरह काम करता है और केवल में ही पूरी तरह चार्ज हो जाता है. ये एंड्रायड और ios दोनों को सपोर्ट करता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »