मदुरै के इंजीनियरिंग छात्र ने फेसबुक में ढूंढी खामी, 1000 डॉलर का मिला ईनाम

फेसबुक की खामी पकड़ने वाले युवक का नाम किशोर है और वो मदुरै में इंजीनियरिंग का छात्र है. किशोर ने फेसबुक के सिस्टम में बग को पहचान कर उसको रिपोर्ट किया था. जिस बग को किशोर ने खोजा है वो यूजर की प्राइवेसी में सेंध लगा सकता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शालिनी मारिया लोबो

  • मदुरै,
  • 01 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

  • राइट्स मैनेजर टूल में पकड़ी थी खामी
  • यूजर की प्राइवेसी में लग सकती थी सेंध

मदुरै के एक युवक को फेसबुक ने एक हजार डॉलर का ईनाम दिया है. इस युवक ने बग को स्पॉट कर उसकी सूचना फेसबुक को दी थी.

युवक का नाम किशोर है और वो मदुरै में इंजीनियरिंग का छात्र है. किशोर ने फेसबुक के सिस्टम में बग को पहचान कर उसको रिपोर्ट किया था. जिस बग को किशोर ने खोजा है वो यूजर की प्राइवेसी में सेंध लगा सकता था.

Advertisement

मदुरै के युवक ने पकड़ी फेसबुक की खामी

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर किशोर ने कहा, ‘’मैंने फेसबुक के राइट्स मैनेजर टूल में एक खामी को पकड़ा. ये टूल कॉपीराइट कंटेंट को प्रोटेक्ट करता है. टूल का इस्तेमाल करने के बाद भी आप उसकी पहचान कर सकते हैं जिसने कंटेंट अपलोड किया चाहे वो प्राइवेट अपलोडर हो. मैंने फेसबुक को इसके बारे में बताया, उन्होंने मुझे एक हजार डॉलर का ईनाम दिया.”

फेसबुक ने दिया 1000 डॉलर का ईनाम

किशोर ने राइट्स मैनेजर टूल में खामी को पकड़ा. इस टूल का इस्तेमाल ऑनलाइन कंटेंट की अपलोडिंग, प्रोटेक्टिंग और मॉनिटरिंग के लिए किया जाता है. किशोर ने जैसे ही "give permission" पर क्लिक किया यूजर प्रोफाइल की पहचान खुल गई.

किशोर के रिपोर्ट करने पर सोशल मीडिया कंपनी ने उसे जवाब भेजा और बग की पहचान होने की बात कही. कंपनी ने किशोर का शुक्रिया करने के साथ 1,000 डॉलर का ईनाम भी भेजा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement