फेसबुक मैसेंजर के नए एंड्रॉयड अपडेट में मिलेगा मैटेरियल डिजाइन

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फेसबुक मैसेंजर के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है. अब एंड्रॉयड के मैटेरियल डिजाइन के तर्ज पर इसे भी बनाया गया है.

Advertisement
मैसेंजर का नया डिजाइन मैसेंजर का नया डिजाइन

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

एंड्रॉयड के फेसबुक मैसेंजर एप के डिजाइन में बड़ा बदलाव हुआ है. मैसेंजर हेड डेविड मार्कस ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि इसके नए लुक में में मैटेरियल डिजाइन दिया गया है. नए चैट्स शुरू करने के लिए फ्लोटिंग एक्शन बटन भी ऐड किया गया है.

नए मैसेंजर डिजाइन में कुछ नए ऐड किए गए हैं. हालांकि इसके फंक्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही काम करेगा. लेकिन इसे एंड्रॉयड के मैटेरियल डिजाइन के तर्ज पर रिडिजाइन किया गया है. इससे इसका यूजर इंटरफेस पहले से बेहतर लगता है.

Advertisement

यह नया अपडेट मंगलवार से एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा. इसके लिए एंड्रॉयड प्ले स्टोर से इसे अपडेट करना होगा. आपको बता दें कि फेसबुक मैसेंजर के दुनिया भर में 800 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.

हाल ही में फेसबुक ने मैसेंजर के लिए एक जिसके तहत इसमें मल्टिपल एकाउंट सपोर्ट ऐड किया गया था. यानी एक डिवाइस में एक से ज्यादा यूजर्स अपने अकाउंट्स से मैसेंजर यूज कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »