फेसबुक लाइव वीडियो के बीच में अब दिखेगा विज्ञापन

फेसबुक ने उसके नेटवर्क पर साझा किए गए सभी लाइव वीडियो से पैसे कमाने का फैसला किया है इसलिए जल्द ही आपको लाइव वीडियो के बीच में विज्ञापन आने वाला है.

Advertisement
फेसबुक लाइव वीडियो के बीच में अब दिखेगा विज्ञापन फेसबुक लाइव वीडियो के बीच में अब दिखेगा विज्ञापन

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

Facebook लाइव वीडियो के दौरान जल्द ही 20 सेकेंड के विज्ञापन दिखाए जाएंगे, क्योंकि सोशल मीडिया दिग्गज ने उसके नेटवर्क पर साझा किए गए सभी लाइव वीडियो से पैसे कमाने का फैसला किया है. रिकोड में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक टीवी विज्ञापनों की तरह ही प्रकाशित किए गए वीडियो के बीच में विज्ञापन डालेगा.


इसमें बताया गया कि वर्तमान में इस अपडेट का अमेरिकी प्रकाशकों के एक छोटे से समूह के साथ परीक्षण किया जा रहा है. विज्ञापन से हुई कमाई को बांटा जाएगा और फेसबुक हिस्सा 45 फीसदी होगा.

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया, 'यह उन प्रकाशकों के लिए बड़ी खबर है. जिनमें से ज्यादातर को फेसबुक पर वीडियो साझा करने के बाद इससे कमाई नहीं हो पाती है'.


नई नीति के मुताबिक ये विज्ञापन लाइव स्ट्रीम के 20 सेकेंड पूरा होने के बाद ही चलेंगे तथा दुबारा यह 4 मिनट बाद ही दिखाई देंगे.

फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से इस बयान में बताया गया, 'प्रकाशकों को विज्ञापन ब्रेक लेने से पहले कम से कम चार मिनट तक लाइव प्रसारण करने की जरूरत होगी, साथ ही उसके उस समय होने चाहिए. हरेक विज्ञापन 20 सेकेंड का होगा'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »