CNN का FB पेज हैक कर दिया मैसेज- बस आपकी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे

इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप CNN का फेसबुक पेज हुआ हैक, OurMine हैकिंग ग्रुप ने ली जिम्मेदारी.

Advertisement
हैक हुआ CNN का फेसबुक पेज हैक हुआ CNN का फेसबुक पेज

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

हैकिंग की दुनिया की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप CNN के काफी सारे फेसबुक पेज को हैकिंग ग्रुप OurMine ने हैक कर लिया था.

पहले CNN के मेन फेसबुक को हैक किया गया उसके बाद ने ऑफिशियल CNN International और CNN Politics फेसबुक पेज को हैक किया.

हैकिंग ग्रुप ने हर फेसबुक पेज को हैक करने के बाद अपना लोगो छोड़ दिया था साथ ही ये मैसेज भी दिया था कि ' हे! हम OurMine हैं. हम बस आपकी रहे थे, ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें. हालांकि घटना के 30 मिनट बाद ही फेसबुक ने अकाउंट को रिस्टोर कर CNN स्टाफ को सौंप दिया था.

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस मीडिया ग्रुप के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट प्रभावित नहीं हुए थे. आपको बता दें OurMine वहीं हैकिंग ग्रुप है जिसने फेसबुक के मार्क जकरबर्ग का और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का अकाउंट भी कथित तौर पर हैक किया था.

इस घटना के एक दिन पहले इस हैकिंग ग्रुप ने के ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement