एयरटेल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड यूजर्स को तीन महीने तक फ्री इंटरनेट मिलेगा, स्पीड 100Mbps तक

एयरटेल ने मुंबई में लॉन्च किया V-Fiber ब्रॉडबैंड जिसके तहत यूजर्स को 100Mbps की स्पीड मिलेगी और तीन महीने तक फ्री ऑफर.

Advertisement
एयरटेल ने मुंबई में लॉन्च किया V-Fiber ब्रॉडबैंड एयरटेल ने मुंबई में लॉन्च किया V-Fiber ब्रॉडबैंड

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

रिलायंस जियो के आने के बाद ऐसा लगता है जैसे देश में दूसरी कंपनियां भी उसी तर्ज पर तीन महीने फ्री सर्विस वाले ऑफर्स देना शुरू करेंगी. भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है जि समें फ्री कॉल भी दिए गए हैं. कंपनी ने कहा है कि वो फिक्स्ड लाइन फोन के जरिए हाई स्पीड डेटा कनेक्ट्विविटी देने के लिए V-Fiber टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया है. एयरटेल का दावा है कि इसके तहत वो 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देगी.

Advertisement

गौरतलब है कि देश भर में एयरटेल के लगभग 3.51 लाख फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर हैं और इनमें से ज्यादा कमर्शियल यूजर्स हैं. फिक्सड लाइन यूजर्स नए ऑफर्स के लिए कस्टमर्स से पहले तीन महीने तक डेटा का पैसे नहीं लेगी. कंपनी ने कहा है कि फिलहाल इस मामले में वो काफी आगे हैं और उनकी टक्कर किसी से नहीं है.

एयरटेल के मौजूदा ब्रॉडबैंड कस्टमर्स V Fibre सर्विस यूज कर सकते हैं इसके लिए उन्हें अलग से पैसे नहीं देने होंगे. हालांकि इसके लिए नए और एडवांस्ड मोडेम की जरूरत होगी, जिसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है.

अगर आपके पास एयरटेल का फिक्स्ड लाइन कनेक्शन है तो कंपनी ने इसके लिए माइक्रो साइट बनाई है जहां से इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं. इस प्लान की शुरुआती कीमत 899 रुपये है, लेकिन पहले तीन महीने कंपनी फ्री डेटा देगी.

Advertisement

इस प्लान के लॉन्च के दौरान एयरटेल के सीईओ समीर बत्रा ने कस्टमर्स के लिए V-Fiber को लॉन्च करके खुश हैं. यूजर्स को फास्ट और बेस्ट इन क्लास ब्रॉडबैंड अनुभव दिलाने के उद्देयश्य का एक हिस्सा है. V-Fiber के जरिए हम लोगों को फ्यूचर रेडी एडवांस सर्विस देने के लिए तैयार हैं. हमारे माई होम रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत मुंबई डिजिटल होम्स में लोगों को फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेंगी'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement