Hindware Enrica Bldc Chimney Review : धुआं गायब, सफाई भी आसान! क्या पैसा वसूल है ये चिमनी?

Hindware Enrica BLDC Chimney में डिजिटल टच डिस्प्ले के साथ जेस्चर कंट्रोल्स भी हैं. जेस्चर कंट्रोल्स की मदद से जिम्नी को टच किए बिना ही कंट्रोल्स किया जा सकता है. ऑन-ऑफ से लेकर स्पीड को कम व ज्यादा भी कर सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं कि क्या ये पैसा वसूल है.

Advertisement
Hindware Enrica BLDC की चिम्नी में जेस्चर कंट्रोल्स मिलते हैं. (Photo: ITG) Hindware Enrica BLDC की चिम्नी में जेस्चर कंट्रोल्स मिलते हैं. (Photo: ITG)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

आज के दौर में बहुत से लोग अपने किचन को क्लीन और मॉडर्न रखना चाहते हैं. इसके लिए वे कई तरह के टूल्स और चिम्नी आदि का इस्तेमाल करते हैं. चिम्नी की मदद से किचन से स्मैल और छौंके आदि की गंद को दूर रख सकते हैं. मार्केट में एक ऐसी ही चिम्नी हाल ही लॉन्च हुई है, जिसका नाम Hindware Enrica BLDC Chimney है. इसका हमने रिव्यू किया. 

Advertisement

Enrica BLDC चिम्नी को करीब 15 दिन तक इस्तेमाल किया है. इस दौरान चिम्मी के फीचर्स, सक्शन पावर और पावर सेविंग आदि को चेक किया है. चिमनी के अंदर पावरफुल सक्शन कैपिसिटी को शामिल किया है, कंपनी ने बताया है कि मैक्सिम सक्शन पावर 1600 m³/hr मिलती है.
 
तेज सक्शन पावर की मदद से किचन के अंदर से धुएं और मसालों व तेल की गंध को बाहर निकालने में मदद करता है. कंपनी ने इसको तीन साइज में पेश किया है, जिसमें 60cm, 75cm और 90cm के साइज हैं. हमने इसका 90cm मॉडल का रिव्यू किया है, जिसकी कीमत 42,990 रुपये है. जबकि 60cm की कीमत 40,990 रुपये है. 

Hindware Enrica BLDC Kitchen Chimney में टेम्पर्ट ग्लास दिया है. (Photo: ITG)

Enrica BLDC Chimney का डिजाइन 

Enrica BLDC चिमनी के डिजाइन की बात करें तो इसका लुक्स काफी प्रीमियम है. इसके ऊपर टेम्पर्ड ग्लास दिया है, जो आपके कंटेम्पररी किचन सेटअप के साथ काफी मैच करता है. 

Advertisement

चिमनी के अंदर एक मल्टी कलर डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है, जिसमें प्रीमियम टच कंट्रोल्स मिलते हैं. टंच कंट्रोल्स को आसानी से यूज किया जा सकता है. साथ ही इसमें जेस्चर कंट्रोल्स का फीचर है. 

डिस्प्ले के आगे हाथ हिलाने से चिम्नी को कंट्रोल किया जा सकता है. डिस्प्ले के सामने हाथ लहराने से वह ऑन हो जाता है, साथ ही हैंड जेस्चर की मदद से स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है और बंद भी किया जा सकता है. इसमें स्पीड के 9 स्टेज मिलते हैं. 

Enrica BLDC Chimney में ऑटो क्लीन फीचर 

चिमनी के अंदर ऑटो क्लीन का भी फीचर दिया गया है. इसमें हीट बेस्ड क्लीनिंग मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया है, जो चिपके हुए तेल को आसानी से साफ कर सकता है. टूल फ्री टिव्स्ट अवे डिजाइन मेनटेनेंस को आसान बनाता है. यह डिजाइन उन लोगों के लिए यूजफुल है, बार-बार मैनुअल क्लीनिंग नहीं करना चाहते हैं. 

Hindware Enrica BLDC Kitchen का डिजाइन. (Photo: ITG)

बिजली खपत 

चिमनी के अंदर BLDC मोटर का इस्तेमाल किया है, यह एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली मोटर है और बिजली की भी बचत करती है. यह पावर बचत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने का काम करता है. इसमें स्पीड के 9 स्टेज है, जो यूजर्स को बेहतर कंट्रोल्स देते हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सक्शन लेवल का चुनाव कर सकते हैं. 

Advertisement
Hindware Enrica BLDC Kitchen में डिजिटल टच डिस्प्ले है. (Photo: ITG)

तेज आवाज की परेशानी

Hindware Enrica BLDC Kitchen Chimney में हाई सक्शन पावर है. जब फैन स्पीड को 9 पर कर दिया जाता है तब तेज सक्शन पावर को 9वीं स्पीड पर लेकर जाते हैं, तब तेज आवाज का भी सामना करना पड़ता है. अगर लंबे समय तक हाई स्पीड पर चिमनी चलाते हैं तो यह आवाज परेशान कर सकती है. 

बॉटम लाइन 

Hindware Enrica BLDC Kitchen Chimney के अंदर वे सभी फीचर्स मिलते हैं, जो एक किचन की जरूरत होती है. इसमें शानदार डिजाइन है. आज के समय की जरूरत के मुताबिक, इसमें डिजिटल डिस्प्ले पैनल दिया है, जो टच और जेस्चर फीचर के साथ आता है. यह किचन से धुएं और स्मैल को आसानी से बाहर कर देता है. हालांकि कई बार हाई स्पीड पर फैन की आवाज आती है. 

रेटिंगः 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »