भारत में पिछले कुछ सालों से प्रोजेक्टर का ट्रेंड बढ़ा है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि स्मार्ट टीवी के बाद नेक्स्ट बिग थिंग प्रोजेक्टर्स ही होने वाले हैं. यहां तक प्रोजेक्टर्स ने स्मार्ट टीवी को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है और अच्छा खासा मार्केट कैप्चर भी कर लिया है.
हमने BenQ के एक खास प्रोजेक्टर को यूज किया है औऱ अपना एक्सपीरिएंस आपके साथ शेयर करते हैं. ताकि अगर आप प्रोजेक्टर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फैसला लेने में आसानी हो.
पिछले कुछ समय से मैंने BenQ TK705STi को घर में फिल्में देखने, OTT कंटेंट स्ट्रीम करने, क्रिकेट मैच देखने और PS5 के साथ गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया. इस्तेमाल के दौरान यह सिर्फ एक प्रोजेक्टर नहीं लगा, बल्कि ऐसा लगा जैसे घर में छोटा सा सिनेमा हॉल बन गया हो.
BenQ TK705STi उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बड़ी स्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन उनके पास बहुत बड़ा कमरा नहीं है. इसका Short Throw Lens इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
यह भी पढ़ें: Hisense Intelli Cool Pro AC Review: दमदार कूलिंग, सेल्फ क्लीनिंग फीचर से लैस, क्या पैसा वसूल है ये?
मैंने इसे दीवार से ज्यादा दूर नहीं रखा और फिर भी करीब 100 इंच से ज्यादा की स्क्रीन आसानी से मिल गई. छोटे ड्राइंग रूम या बेडरूम में भी इसका इस्तेमाल बिना ज्यादा परेशानी के किया जा सकता है.
डिजाइन और बिल्ड
डिजाइन की बात करें तो BenQ ने इसे काफी सिंपल रखा है. मेटैलिक बॉडी देखने में प्रीमियम लगती है और यह किसी भी कमरे में अलग से अजीब नहीं लगती. इसका वजन बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान रहता है.
यह भी पढ़ें: एक साथ 3 डिवाइस होंगे फास्ट चार्ज, देखें DailyObjects Node का रिव्यू
ऊपर दिए गए बटन अच्छे हैं, लेकिन ज्यादातर समय मैंने इसका रिमोट ही इस्तेमाल किया. रिमोट की बटन लेआउट आसान है और अंधेरे कमरे में भी इसे इस्तेमाल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती.
सेटअप करना बेहद आसान
इस प्रोजेक्टर की एक बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई कि इसे सेटअप करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. ऑटो कीस्टोन और दूसरी इमेज एडजस्टमेंट टेक्नोलॉजी की वजह से स्क्रीन जल्दी सही आकार में आ जाती है. अगर दीवार बिल्कुल सीधी नहीं है, तब भी तस्वीर को आसानी से ठीक किया जा सकता है. यहां कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अच्छा यूज किया है.
Google TV पहले से मिलने की वजह से अलग से Fire TV Stick या Android Box लगाने की जरूरत नहीं पड़ी. Netflix, YouTube, Prime Video और दूसरे OTT ऐप सीधे प्रोजेक्टर में ही चल गए.
क्वॉलिटी
BenQ TK705STi की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 4K HDR पिक्चर क्वालिटी है. यह 4K UHD रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है और HDR-PRO टेक की वजह से वीडियोज में अच्छा कंट्रास्ट देखने को मिलता है. कलर्स काफी नैचुरल लगते हैं और Rec.709 कलर कवरेज की वजह से फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा बढ़ जाता है.
मैंने दिन और रात दोनों समय इसका इस्तेमाल किया. करीब 3000 ANSI Lumens ब्राइटनेस होने की वजह से कमरे में थोड़ी रोशनी रहने पर भी तस्वीर साफ दिखाई देती है. हालांकि किसी भी प्रोजेक्टर की तरह इसका सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस अंधेरे कमरे में ही मिलता है.
यह भी पढ़ें: Haier 475L डबल डोर फ्रिज रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो, LG-Samsung को मिलेगी टक्कर
150 इंच तक की स्क्रीन पर भी तस्वीर काफी शार्प लगी. बड़े पर्दे पर क्रिकेट मैच देखना और 4K फिल्में देखना टीवी से बिल्कुल अलग अनुभव देता है.
गेमिंग के लिए शानदार
अगर आप PlayStation 5, Xbox Series X या गेमिंग PC इस्तेमाल करते हैं तो यह प्रोजेक्टर आपको निराश नहीं करेगा. HDMI 2.1 सपोर्ट और बहुत कम इनपुट लैग की वजह से गेम खेलते समय कंट्रोल में देरी महसूस नहीं होती. कई घंटे PS5 पर गेम खेले और फास्ट एक्शन वाले गेम्स में भी अनुभव काफी स्मूद रहा. बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने का मजा टीवी से अलग ही होता है.
यह भी पढ़ें: Orient Aero O2 Review: कमरे का ऑक्सीजन बढ़ाएगा ये फैन, हवा करेगा साफ
साउंड कैसा है?
इसमें इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है जो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए ठीक है. अगर आप अकेले फिल्म देख रहे हैं या कोई वीडियो देख रहे हैं तो अलग स्पीकर की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि ऑडियो क्वॉलिटी उतनी बेहतर नहीं है.
अगर आप इस प्रोजेक्टर की पूरी कैपेसिटी का मजा लेना चाहते हैं तो इसे अच्छे साउंडबार या होम थिएटर सिस्टम के साथ इस्तेमाल करना चाहिए. बड़ी स्क्रीन के साथ अच्छा साउंड पूरा सिनेमाघर जैसा अनुभव देता है.
रोजमर्रा के इस्तेमाल में कैसा लगा?
मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे इस्तेमाल करने के लिए हर बार लैपटॉप जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. Google TV की वजह से लगभग पूरा कंटेंट सीधे इंटरनेट से चल जाता है. ब्लूटूथ और कई कनेक्टिविटी विकल्प मिलने से वायरलेस एक्सेसरीज जोड़ना भी आसान रहा.
फिल्में देखने के अलावा मैंने इसे YouTube, लाइव क्रिकेट, OTT और प्रेजेंटेशन के लिए भी इस्तेमाल किया. हर जगह इसका अनुभव अच्छा रहा.
BenQ TK705STi: बॉटम लाइन
BenQ TK705STi मेरे एक्सपीरिएंस में उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो टीवी से बड़ी स्क्रीन चाहते हैं. इसकी 4K तस्वीर, HDR सपोर्ट, शानदार ब्राइटनेस, Google TV, Short Throw Lens और कम इनपुट लैग इसे सिर्फ फिल्म देखने के लिए नहीं, बल्कि गेमिंग के लिए भी शानदार बनाते हैं.
अगर आपका बजट अच्छा है और आप घर में सिनेमा जैसा एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो BenQ TK705STi निराश नहीं करेगा. इसे इस्तेमाल करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्टर नहीं, बल्कि पूरा होम एंटरटेनमेंट सिस्टम है. फिल्में हों, क्रिकेट हो या PS5 पर गेमिंग, हर जगह इसने दमदार काम किया और इसी वजह से यह मुझे अपनी कैटेगरी के सबसे अच्छे 4K प्रोजेक्टर में से एक लगा. इसकी 4K UHD इमेज, HDR-PRO, Short Throw डिजाइन, Google TV और गेमिंग पर फोकस इसे एक ऑलराउंडर प्रीमियम प्रोजेक्टर बनाते हैं.
आज तक रेटिंग: 8/10
मुन्ज़िर अहमद