अब vodafone से देखें Amazon Prime के सारे वीडियो

वोडाफोन ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ आकर दिया ये खास ऑफर.

Advertisement
Representational image Representational image

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया, ऑनलाइन रीटेल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी करने वाला देश का पहला दूरसंचार सर्विस प्रोवाइडर बन गया है. अमेजन प्राइम के साथ इस साझेदारी के बाद वोडाफोन के ग्राहक नए और एक्सक्लुसिव बॉलीवुड, हॉलीवुड एवं क्षेत्रीय फिल्मों, अमेरिकी टीवी शो, बच्चों के कार्यक्रमों और ग्लोबल अमेजन ओरिजनल्स का लुत्फ उठा सकेंगे.

22 मार्च से वोडाफोन के उपभोक्ता इसके 4G नेटवर्क पर डेटा के स्पेशल ऑफर्स के साथ अमेजन प्राइम का लुत्फ उठा सकते हैं. MyVodafone ऐप या वोडाफोन वेबसाइट के जरिए मात् के साथ अमेजन प्राइम के लिए सब्सक्राइब करने के बाद वोडाफोन के उपभोक्ताओं को 'अमेजन पे बैलेंस' पर 250 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा.

Advertisement


वर्तमान में यह ऑफर एंड्रॉयड पर चलने वाले डिवाइसेस का इस्तेमाल करने वाले वोडाफोन ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है.

वोडाफोन इंडिया के डायरेक्टर (वाणिज्यिक) संदीप कटारिया ने कहा, 'उपभोक्ताओं के हैं. वे आज पूरी आजादी और मनमर्जी के साथ कंटेंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं. ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी हमारे उपभोक्ताओं को मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी.'


अमेजन प्राइम वीडियो के निदेशक एवं कंट्री हेड नीतेश कृपलानी ने कहा, 'हमें खुशी है कि वोडाफोन के उपभोक्ताओं को इस विशेष ऑफर से लाभान्वित करने के लिए वोडाफोन इंडिया के साथ साझेदारी का मौका मिला.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement