डुअल ऐज कर्व्ड डिस्प्ले के बाद अब दो स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लाने का प्लान

साउथ कोरियन द इनवेस्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग ने इस साल के मिड तक 2 से 3 हजार प्रोटोटाइप डेवलप करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कंपनी पहले से कॉम्पोनेंट्स ऑर्डर कर रही है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

स्मार्टफोन में नई तकनीक की बात हो तो ऐपल और सैमसंग टॉप पर हैं. सैमसंग ने डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन लाकर दुनिया भर में नाम कमाया है. इसके बाद दूसरी कंपनियां भी इसे अपने हाई एंड स्मार्टफोन में दे रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सैमसंग दो स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है. स्क्रीन मुड़ने वाले स्मार्टफोन पर भी कंपनी पहले से काम कर रही है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दो डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का . इस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले होंगे जिसके बीच में हिंज लगी होगी. यानी इसे मोड़ा जा सकता है. यानी इस 180 फ्लिप किया जा सकेगा. इस रिपोर्ट के बाद यह भी कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन वही है जिसकी खबरे पहले आ रही थीं जिसमें इसे फोल्डेबल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन बताया जाता था.

साउथ कोरियन द इनवेस्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग ने इस साल के मिड तक 2 से 3 हजार प्रोटोटाइप डेवलप करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कंपनी पहले से कॉम्पोनेंट्स ऑर्डर कर रही है.

इंडस्ट्री के इंसाइडर्स ने दी इन्वेस्टर को कहा है, ‘सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को हकीकत बनाने के लिए दो डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है’

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग के डिस्प्ले डिविजन ने इस साल के मिड में फोल्डेबल स्मार्टफोन को लिमिटेड एडिशन के तौर पर लाने के लिए लगातार स्क्रीन टेस्ट कर रही है.

Advertisement

आपको याद होगा तो हमने पहले सैमसंग का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. फोल्डेबल यानी मुड़ने वाली स्क्रीन. क्योंकि फ्लिप फोन तो पहले से ही बाजार में हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन समय समय पर सैमसंग के कुछ अधिकारी इस ओर इशारा करते रहते हैं कि आने वाले समय में मुड़ने वाली स्क्रीन आ सकती है.

आपको बता दें कि सैमसंग के पास पहले से ही कर्व्ड स्क्रीन की टेक्नॉलॉजी है. सैमसंग ने अपने फिटनेस बैंड में भी कर्व्ड स्क्रीन को यूज किया है, इसलिए कंपनी के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन लाना हैरानी की बात नहीं होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement