इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी ने अपने Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था. भारत में आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये शाओमी की ओर से पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसे सबसे पहले चीन में पेश किया गया था. इस स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 3,000mAh की है. इसमें हिंदी और अंग्रेजी में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है.
Redmi Go स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट और एमआई की वेबसाइट के अलावा एमआई होम स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. Redmi Go के 1GB रैम/ 8GB स्टोरेज के लिए कीमत 4,499 रुपये रखी गई है. फिलहाल भारत में 1GB रैम/ 16GB स्टोरेज को लॉन्च नहीं किया गया है. ग्राहकों के ये स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट- ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध होगा.
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो जियो की ओर से 2,200 रुपये तक कैशबैक और 100GB तक फ्री डेटा दिया जाएगा. इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट का भी लाभ ले सकेंगे.
Redmi Go के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है और इसमें 5-इंच HD (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है. इस स्मार्टफोन में 1GB रैम और Adreno 308 GPU के साथ क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है. शाओमी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन के 8GB स्टोरेज को कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
साथ ही यूजर्स को इसमें हाई क्वालिटी में गूगल फोटोज का अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगा, जो कि सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें फुल-HD वीडियो रिकॉर्डिंग का भी फीचर मिलेगा. वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा इस स्मार्टफोन में दिया गया है.
इसकी बैटरी 3,000mAh की है और कनेक्टिविटी के लि इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है.
aajtak.in