अगर आप आज तक अपने Paytm वॉलेट से अपना पैसा मुफ्त में अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करते थे, तो आपको ये खबर जानकर परेशानी हो सकती है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अब से Paytm वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने पर आपको 2 प्रतिशत चार्ज देना होगा. इस शुल्क की शुरुआत 2 फरवरी से ही हो चुकी है.
कंपनी की तरफ से पहले ये जानकारी थी कि वे 31 जनवरी तक बैंक ट्रांसफर पर कोई चार्ज नहीं लेंगे. सूत्रों के मुताबिक कंपनी का ये भी कहना है कि जैसे ही कंपनी अपना Paytm Payments Bank लॉन्च करेगी उसके बाद से पेटीएम से पैसे ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.
पेटीएम को Payments Bank के लिए पिछले महीने ही मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी अपने वॉलेट को नए Payments Bank में तब्दील करने की तैयारी में है.
वहीं पहले ही अपना Payment Bank शुरू कर चुकी है. जहां ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग कर अपना अकाउंट खोल सकते हैं. साथ ही आपका मोबाइल नंबर आपका अकाउंट नंबर होगा और इसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.
आने वाले दिनों में Paytm अपना Payment Bank लाने जा रही है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उससे पहले कंपनी बैंक ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूल कर रही है.
साकेत सिंह बघेल