माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेराज प्रोजेक्ट के तहत एंड्रॉयड के लिए एक अनोखा अलार्म एप 'Mimicker' लॉन्च किया है. कंपनी के इस प्रोजेक्ट के तहत इंटर्न्स और कर्मचारी मिलकर नए आइडिया को रियल प्रोजेक्ट में तब्दील करते हैं. कई बार इसके तहत बनाए हुए कई एप फेल भी हो जाते हैं.
के इन्बिल्ट अलार्म जैसा ही है, पर इसके कुछ खास फीचर्स हैं जो आपको सुबह उठने में मदद करेंगे. कई बार हम स्मार्टफोन के अलार्म को बंद करके फिर से सो जाते हैं पर यह आपको सोने नहीं देगा.
एप में एलार्म बजने के बाद आप उठेंगे और आपको गेम खेलना होगा. इसमें तीन गेम हैं जिसमें से आप एक सेलेक्ट कर सकते हैं. इस गेम में एक कलर के ऑब्जेक्ट सेलेक्ट करना, अलग-अलग एक्सप्रेशन में सेल्फी लेना और टंग ट्विस्टर फ्रेज बोलना आदि शामिल हैं.
अगर आपने गेम समय पर सही से पूरा नहीं किया तो अलार्म क्लॉक को लगेगा कि आप नींद में हैं और इसके बाद अलार्म फिर से बजने लगेगा. और जब तक आप गेम को सही से खेलकर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर नहीं करेंगे, तब तक यह बजता रहेगा. इस एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.
मुन्ज़िर अहमद