माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया खास कीबोर्ड एप Hub Keyboard

माइक्रोसॉफ्ट का यह एंड्रॉयड कीबोर्ड एप टाइपिंग एक्सपीरिएंस को काफी बेहतरीन बनाएगा. साथ ही इसके जरिए कंटेंट शेयरिंग भी काफी आसान हो जाएगी.

Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट हब कीबोर्ड माइक्रोसॉफ्ट हब कीबोर्ड

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने मशहूर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कीबोर्ड एप Swiftkey को खरीदा है. अब कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट गराज प्रोजेक्ट के तहत एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एक कीबोर्ड एप Hub Keyboard लॉन्च किया है जो काफी दिलचस्प है. इस कीबोर्ड में चैट के दौरान करना काफी आसान बनाया गया है.

इस कीबोर्ड में कई फीचर्स हैं जिससे दोस्तों से चैट करना पहले से आसान लगेगा. इसके खास फीचर्स में एक कॉन्टेक्ट शेयर करने का फीचर है. कीबोर्ड में कई सेक्शन बने हैं. इनमें कॉन्टैक्ट भी है. अगर आपको किसी को कॉन्टैक्ट सेंड करना है तो आप सिर्फ कॉन्टैक्ट का नाम लिखेंगे और उसे सेंड करने का ऑप्शन आएगा. इसके अलावा इसमें क्लिपबोर्ड का ऑप्शन मिलेगा जिसमें पहले के कॉपी किए गए कंटेंट्स सेव होते हैं और आप भेज  सकते हैं.

Advertisement

इस कीबोर्ड की दूसरी खासियत यह है कि माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्टस जैसे Office और PowerPoint की फाइल्स को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है. आप चाहें तो पावरप्वाइंट का स्लाइड और वर्ड फाइल किसी को भेज सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »