हमने आपको बताया था कि लेनोवो भारत में 10 मई को अपने सब ब्रांड Zuk का स्मार्टफोन Z1 लॉन्च करेगी. अप कंपनी ने इस लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू किए हैं. आपको बता दें कि इसे सिर्फ कुछ देशों में ही ही Zuk Z1 के नाम से लॉन्च किया गया था.
भारत में कंपनी इसे Lenovo Z1 के नाम से पेश करेगी. यह स्मार्टफोन कुछ मामलों में दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग है. इसमें वाइब ओएस के बजाए एंड्रॉयड ओएस दिया गया है.
इसके स्पेसिफिकेशन आपको एक बार फिर से बता दें. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी स्क्रीन 5.5 इंच फुल एचडी है और इसमें 4,100mAh की बैट्री दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और USB Type C जैसे फीचर्स भी हैं. दूसरे बाजार में इसकी कीमत $350 है. उम्मीद है, भारत में इसे 20,000 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा.
मुन्ज़िर अहमद