Huawei ने भारत में Honor 8 Pro लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 29,999 रुपये है और यह सिर्फ अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर ही मिलेगा. इसकी बिक्री 10 जुलाई को शाम 6 बजे से शुरू होगी. सेल के दौरान एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 15 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा. 13 जुलाई को रात के 12 बजे से इसकी ओपन सेल शुरू होगी.
ओपन सेल के दौरान खरीदारी पर कस्टमर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और पांच महीनों के लिए वोडाफोन की तरफ से 45GB डेटा दिया जाएगा. यह स्मार्टफोन दो कलर वैरिएंट- मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू में उपलब्ध होगा.
ये हैं स्पेसिफिकेशन्स
Honor ब्रांड के लिए Honor 8 Pro चौथा स्मार्टफोन है जिसमें डुअल कैमरा इसके पहले Huawei P9, Honor 8 और Honor 6X में डुअल कैमरा दिया गया था. इसके रियर में f/2.2 अपर्चर और LED के साथ 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
Honor 8 Pro में 5.7 इंच QHD (1440x2560 पिक्सल) LTPS LCD डिस्पले दिया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ 1.8GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल स्टोरेज 64GB का है जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. भारत में Honor 8 Pro की कीमत पर बात करें तो यूरोप में इसे EUR 549 (लगभग 38,100) रुपये में लॉन्च किया गया था.
लॉन्च के दौरान इसकी कीमतों और . लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके 6GB रैम वैरिएंट वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है. इससे पहले कंपनी ने यह ऐलान किया है कि इसे सिर्फ अमेजॉन पर ही बेचा जाएगा. दिलचस्प यह है कि OnePlus 5 भी सिर्फ अमेजॉन के जरिए ही खरीदा जा सकता है.
इस स्मार्टफोन को OnePlus 5 से कड़ी टक्कर मिलेगी. हालांकि इस इस स्मार्टफोन का एक वैरिएंट 8GB रैम वैरिएंट भी है, लेकिन अगर हुआवे ने अपने इस Honor 8 Pro की कीमतें आक्रामक रखीं तो मुमकिन है OnePlus 5 को टक्कर मिले.
मुन्ज़िर अहमद