गूगल ने छीनी ऐपल की बादशाहत

हाल ही में आए ब्रैंड रैकिंग के हिसाब से गूगल ने ऐपल को पीछे छोड़ दिया ह, बाकी बड़े ब्रांड्स कौन-कौन से पोजिशन पर हैं.

Advertisement
गूगल ने छीनी ऐपल की बादशाहत गूगल ने छीनी ऐपल की बादशाहत

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

पांच साल से दुनिया के सबसे वैल्यूबल ब्रांड होने की ऐपल की बादशाहत पर गूगल ने कब्जा जमा लिया है. हालांकि ऐपल ने Q1 2017 में ऐतिहासिक बिक्री और कारोबार किया. फिर भी हाल ही में आए ब्रैंड रैकिंग के हिसाब से गूगल ने ऐपल को पीछे छोड़ दिया है.

'ब्रांड फाइनेंस' की ग्लोबल रैकिंग के हिसाब से ऐपल ने बाजार में स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए अपने दबदबे की वजह से नंबर-1 की पोजिशन पर राज किया था. पर नए ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 के लिस्ट के मताबिक 2016 में इसकी ब्रांड वैल्यू 27 प्रतिशत तक गिर गई.

Advertisement


गूगल की अनुमानित ब्रांड वैल्यू 109,470 मिलियन डॉलर है जबकि ऐपल की 107,141 मिलियन डॉलर ही है. टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर गूगल और दूसरे नंबर मौजूद ऐपल के बाद अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट पांचवे, सैमसंग छठवे और फेसबुक नौवें पायदान पर है.


टॉप 10 पॉवरफुल ब्रांड्स में और Visa ने भी जगह बनाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »