एंड्रायड स्मार्टफोन पर Gmail से ऐसे ट्रांसफर करें पैसे

नोटबंदी के बाद से पैसे ट्रांसफर करने के लिए रोज नए ऐप डाउनलोड करते हैं तो Gmail से पैसे भेजने वाला ये तरीका भी जान लें...

Advertisement
Gmail से ऐसे करें पैसे ट्रांसफर Gmail से ऐसे करें पैसे ट्रांसफर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

Google ने मंगलवार को एक नए फचर को इंट्रोड्यूस किया है जिसके तहत अब Gmail के जरिए पैसे भेजे जा सकते हैं. ये फीचर पहले केवल वेब के लिए उपलब्ध था लेकिन अब कंपनी एंड्रायड ऐप के लिए भी लॉन्च कर दिया है.


यूजर्स को इसके लिए Gmail के एंड्रायड ऐप पर जाकर होगा, उसके बाद सेंड मनी का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. ऐसा करके आप गूगल वॉलेट की सहायता से आसानी से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. सेंड मनी ऑप्शन के अंदर आपको कैश के लिए रिक्वेस्ट भी नजर आएगा और रिसिपिएंट को पैसा बिना किसी अतिरिक्त ऐप को इंस्टाल किए मिल जाएगा.

Advertisement


पैसे खत्म होने की स्थिति में आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से गूगट वॉलेट को फिर से रिफिल कर सकते हैं. वेब में पैसे ट्रांसफर के ऑप्शन को खोजने के लिए कम्पोज बटन के बिल्कुल बगल में $ का आइकन नजर आएगा. जबकि एंड्रायड में ये आपको अटैचमेंट बटन के अंदर ही नजर आएगा.


Gmail के जरिए पैसे भेजने वाला ये ऑप्शन फिलहाल आया है, पर जल्द आने की उम्मीद जरूर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement