चीन की कंपनी जियोनी ने भारत में 5,020mAh बैट्री वाला स्मार्टफोन Marathon M5 Plus लॉन्च किया है. इसकी कीमत 26,999 रुपये है और इसे सिर्फ फ्लिपकार्ट और रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं. इसके दो वैरिएंटस् हैं एक शैंपेन गोल्ड और दूसरा पोलर गोल्ड.
कंपनी का दावा है कि इसकी बैट्री 21 घंटे की टॉकटाइम और 25 दिन का देगी. इस फोन में डुअल चार्जिंग टेक्नॉलोजी दी गई है, और कंपनी के मुताबिक इससे फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. आमतौर पर फास्ट चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन गर्म हो जाते हैं.
मेटल यूनिबॉडी और फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस की फुल एचडी स्क्रीन के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल दिया गया है. यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड एमीगो ओएस पर चलता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें यूएसबी टाइप सी, 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं.
मुन्ज़िर अहमद