ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने 2018 की शुरुआत के साथ ही न्यू ईयर सेल की शुरुआत कर दी है. 3 जनवरी यानी आज से इसकी शुरुआत है और यह 5 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान कंपनी शाओमी के पॉपुलर Mi A1 सहित गूगल के फ्लैगशिप Pixel 2 और Pixel 2 XL पर छूट मिल रही है. इसके अलावा सैमसंग Galaxy S7, Moto C Plus और Redmi Note 4 जैसे स्मार्टफोन्स पर भी छूट मिल रही है.
ये हैं ऑफर्स
Mi A1 : डुअल कैमरे और एंड्रॉयड वन वाला यह स्मार्टफोन 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. ऑफर के दौरान इसे 12,999 रुपये में ही खरीदा जा सकता है.
Redmi Note 4 : इस स्मार्टफोन के 4GB रैम वैरिएंट को सेल के दौरान 10,999 रुपये में मिल रहा है.
Samsung On Nxt (64GB) : इसे सेल के दौरान 11,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Pixel 2 : इस स्मार्टफोन पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर मिल रहा है. इसकी कीमत 61,000 रुपये है, लेकिन इसे आप 39,000 रुपये में ही खरीद सकते हैं.
Moto C Plus : इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है.
Lenovo K8 Plus : इस स्मार्टफोन पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और इसे आप 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Mi Mix 2 : शाओमी के इस फैबलेट पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
मुन्ज़िर अहमद