ios प्लेटफार्म पर आया BHIM

भारत सरकार की ऑनलाइन पेमेंट ऐप अब iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Advertisement
ios प्लेटफार्म पर आया BHIM ios प्लेटफार्म पर आया BHIM

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

पेमेंट ऐप BHIM को रविवार को ios प्लेटफार्म पर लॉन्च कर दिया गया है. BHIM ऐप को सरकार ने फास्ट और सिक्योर कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए डेवेलप किया है.


नीती आयोग ने ट्विट करके यह जानकारी दी कि बहुप्रतिक्षित ऐप BHIM अब ऐपस्टोर पर मौजूद है. ऐपल यूजर्स भीम को अब डाउनलोड कर सकते हैं. भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) पहले सिर्फ एंड्राइड पर ही मौजूद था.

Advertisement


BHIM ऐप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को लॉन्च किया था. ताकि मोबाइल से फास्ट और आसान पेमेंट किया जा सके. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इससे मोड के जरिए आसानी से पेमेंट किया जा सके.


पिछले महीने आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी दी थी कि BHIM ऐप की डाउनलोडिंग 1 करोड़ से भी पार हो गई है. नोटबंदी के बाद से ऐसे सभी ऐप को काफी हाइक मिली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement