वर्ल्ड कप में भारत के अनुकूल विकेट मुहैया कराए गए: सरफराज

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर मौजूदा वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम को उसके मजबूत पक्ष के अनुसार पिचें मुहैया कराई जा रही हैं.

Advertisement
Sarfaraz Nawaz Sarfaraz Nawaz

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2015,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम को उसके मजबूत पक्ष के अनुसार पिचें मुहैया कराई जा रही हैं.

पाकिस्तान की ओर से 55 टेस्ट और 45 वनडे खेलने वाले सरफराज ने एक टीवी चैनल शो के दौरान कहा, 'आप वर्ल्डकप में अब तक खेले गए मैचों को देखिए जहां भारत ऐसी पिचों पर खेला, जो उनके मजबूत पक्षों के अनुसार तैयार की गई थी.' सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी पिचों पर खिलाया गया जो उसके लिए आसान नहीं थी.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'आज के मैच की पिच को देखिए. इस पर दोहरा उछाल था, जो हमारे मजबूत पक्ष के अनुसार नहीं है. मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह मुद्दा आईसीसी के साथ उठाने और यह जानने के लिए कहूंगा कि क्या चल रहा है.' सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान को में विरोध दर्ज कराना चाहिए क्योंकि देखा जा सकता है कि खेल की वैश्विक संस्था भारत का पक्ष ले रही है.

- इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement