इन 5 तरीकों से कम हो जाएंगे सफेद दाग...

सफेद दाग अब कोई बड़ी और गंभीर समस्या नहीं है. अपने किचन में मौजूद बस इस एक चीज को लगाकर आप हमेशा के लिए इससे छुटकारा पा सकते हैं...

Advertisement
सफेद दाग जेनेटिक समस्या भी हो सकती है सफेद दाग जेनेटिक समस्या भी हो सकती है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

त्वचा संबंधी बीमारियों में से एक सफेद दाग अब आसानी से ठीक हो जाने वाली बीमारी है और अगर आप इससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर ही मौजूद कुछ आसान सी चीजों से इसे हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है.

आइए जानें, सफेद दाग को ठीक करने के ये घरेलू तरीके...

 

1. हर घर में आसानी से मिलने वाला नारियल तेल इस है. यह त्वचा संक्रमण बचाता है और अगर इससे दाग प्रभावित त्वचा पर दिन में 2 से 3 बार मसाज की जाए तो फर्क जल्द ही नजर आने लगता है.

Advertisement

2. तांबा तत्व, त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है. इसके लिए तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं.

3. नीम एक बेहतरीन तत्वों से भरपूर औषधि है. नीम की पत्त‍ियों को छाछ के साथ पीसकर इसका लेप बनाकर त्वचा पर लगाएं. जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें. इसके अलावा आप नीम के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं.

4. हल्दी का उपयोग हमेशा से त्वचा के संक्रमण दूर करने के लिए किया जाता रहा है. सरसों के तेल के साथ हल्दी पाउडर का लेप बनाकर लगाना फायदेमंद है. इसके लिए 1 कप या लगभग 250 मिलीलीटर सरसों के तेल में 5 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं और इस लेप को दिन में दो बार प्रभावित त्वचा पर लगाएं. 1 साल तक इस प्रयोग को लगातार करें.

Advertisement

5. सेब के सिरके को पानी के साथ पर लगाएं. 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना भी फायदेमंद होगा.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »