कांग्रेस पार्षद ने खुलेआम चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, केस दर्ज

इन दिनों पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्षद अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ खेत में हथियारों का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement
खेतों में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां खेतों में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

सतेंदर चौहान

  • बठिंडा,
  • 12 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

इन दिनों पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्षद अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ खेत में हथियारों का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने वीडियो देखने के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पंजाब के बठिंडा में कांग्रेस पार्टी के पार्षद मलकीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. खेतों में खुलेआम के दौरान पार्षद का बेटा भी वहां स्कूल ड्रेस में मौजूद था. वीडियो वायरल होने के बाद बठिंडा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Advertisement

वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला है. साथ ही उन्होंने पार्षद मलकीत सिंह और में नजर आ रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »