डांसर्स की परफॉर्मेंस देख झूम उठे ओबामा, जमकर किया टैंगो डांस

वाकया अर्जेंटीना में बुधवार रात के स्टेट डिनर की हैं. खास बात यह है कि ब्रसेल्स अटैक के तुरंत बाद कई नेताओं ने ओबामा से दौरा खत्म रद्द कर यूएस लौट आने की अपील की थी.

Advertisement
टैंगो डांस करते ओबामा टैंगो डांस करते ओबामा

स्‍वपनल सोनल

  • ब्यूनस आयर्स,
  • 24 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

होली पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराम ओबामा की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. इसमें वह ब्यूनस आयर्स में साथ टैंगो डांस करते दिख रहे हैं. बताया जाता है कि डांसर्स की परफॉर्मेंस देख ओबामा इस कदर झूठ उठे कि वह खुद के पैरों को भी थिरकने से नहीं रोक पाए. हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनकी आलोचना भी हो रही है, क्योंकि जिस वक्त ओबामा डांस कर रहे थे, तभी ब्रसेल्स धमाकों से दहल उठा था.

Advertisement

वाकया अर्जेंटीना में बुधवार रात के स्टेट डिनर की हैं. खास बात यह है कि ब्रसेल्स अटैक के तुरंत बाद कई नेताओं ने ओबामा से दौरा खत्म रद्द कर यूएस लौट आने की अपील की थी. ब्रसेल्स में मरने वालों में नौ अमेरिकी भी शामिल थे. आलोचकों का कहना है कि यूएस सिटीजन की चिंता छोड़ अमेरिकी कैंडिल लाइट डिनर और डांस में मशगूल थे.

बता दें कि क्यूबा के बाद ओबामा दो दिन के दौरे पर लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना पहुंचे थे. बुधवार रात को अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट मॉरिसिओ मर्सी और वाइफ जुलिएना अवाडा ने ओबामा और मिशेल के सम्मान में कैंडिल लाइट स्टेट डिनर दिया था. इस दौरान टैंगो डांसर भी मौजूद थे. ओबामा और मिशेल ने उनके साथ जमकर डांस किया.

ट्रम्प और क्रूज ने की थी अपील
रिपब्लिकन लीडर ने ओबामा से यूएस लौट आने की अपील की थी. जिसे ओबामा ने नजरअंदाज कर दिया था. ब्रसेल्स धमाकों में 34 लोगों की जान गई है. इसमें नौ अमेरिकी नाग‍रिक भी शामिल हैं, जबकि कई अन्य अस्पताल में जख्मी पड़े हैं.

Advertisement

विरोध के बाद क्या बोले ओबामा
इस ओर विरोध के बाद ओबामा ने सिर्फ इतना कहा कि वो मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को जॉन केरी को ब्रसेल्स भेजेंगे. जबकि उन्होंने एक दिन पहले कहा था, 'आईएसआईएस अमेरिका के अस्तित्व के लिए खतरा नहीं है. मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »