'आप' का पीएम मोदी से सवाल, पेटीएम से कितना पैसा लिया ?

ऋचा पांडेय बोलीं कि क्या मोदी जी का paytm को इसलिए बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि एटीएम में कैश नहीं है? सरकारी बैंक के वालेट को मोदी जी और बीजेपी क्यों नहीं प्रमोट करते?

Advertisement
आप का मोदी पर हल्ला बोल आप का मोदी पर हल्ला बोल

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

नोटबंदी का शुरुआत से विरोध कर रही आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पेटीएम और जियो को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी की नेता ऋचा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पेटीएम और जियो का प्रचार करते हुए दिख रहे है, अब पेटीएम बीजेपी की सभाओं में स्पांसर के तौर पर भी दिखाई दे रहा है, वहीं बीजेपी के नेता पेटीएम का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे है.

Advertisement

ऋचा पांडेय ने कहा कि सोमवार को राजेंद्र नगर विधानसभा में बीजेपी के एक नेता सभा में पेटीएम के इस्तेमाल के तरीके बता रहे है, आप ने सवाल किया कि क्या बन गई है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देखने में आया है कि पेटीएम से 8 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए है वहीं पेटीएम को 120 करोड़ का मुनाफा हुआ है.

ऋचा पांडेय बोलीं कि क्या मोदी जी का paytm को इसलिए बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि एटीएम में कैश नहीं है? सरकारी बैंक के वालेट को मोदी जी और बीजेपी क्यों नहीं प्रमोट करते? उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि paytm के सबसे बड़े निवेशक चाइनीज़ कंपनी के लोग हैं, तो क्या मोदीजी और बीजेपी की Paytm से कोई डील चल रही है?

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए -

Advertisement
  • बीजेपी अपनी राजनीतिक सभाएं paytm से स्पॉन्सर क्यों करा रही हैं?
  • क्या इससे डाटा सिक्योरिटी का खतरा नहीं है?
  • किसी सरकारी वॉलेट को क्यों नहीं प्रमोट कर रही सरकार?

मनोज तिवारी पर साधा निशाना
वहीं आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने मनोज तिवारी के चैरिटी वाले बयान पर सवाल खड़ा किया, उन्होंने कहा कि आप एक चुने हुए प्रतिनिधि है आपके फंड्स कहां है, उससे मदद कीजिए. गौरतलब है कि मनोज तिवारी में इंद्रपुरी की झुग्गियों में जाकर कहा था कि वह अब चैरिटी के जरिए काम करेंगे. त्रिपाठी ने कहा कि अगर वो के विकास में सहयोग करना चाहते हैं तो अनाधिकृत कालोनियों के काम से जुड़ी जो फाइलें केंद्र सरकार के पास गयी हैं उन्हें पास करवाएं. उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी एक अच्छे कलाकार है, लेकिन आज कल उनके पीएम भी एक अच्छे कलाकार साबित हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement